कोरोना मामलों में तेजी, एक दिन में 74 नए मरीज मिले - एक्स बी बी.1.16 के 3 माह में 70 केस

Speed in corona cases, 74 new patients found in a day
कोरोना मामलों में तेजी, एक दिन में 74 नए मरीज मिले - एक्स बी बी.1.16 के 3 माह में 70 केस
नागपुर कोरोना मामलों में तेजी, एक दिन में 74 नए मरीज मिले - एक्स बी बी.1.16 के 3 माह में 70 केस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार को 254 सैंपल की जांच में 74 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें शहर के 55 व ग्रामीण के 19 का समावेश है। अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 587924 हो चुकी है। इस दिन 25 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने वालों में सभी शहर के हैं। कुल 577242 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 324 हो गई है। इनमें शहर के 231, ग्रामीण के 88 व जिले के बाहर के 5 शामिल हैं। कोरोना रिकवरी दर 98.23 प्रतिशत है। रविवार को शहर में कोरोना से कोई मौत दर्ज नहीं है। कोरोना मृतकों की कुल संख्या 10358 है। इनमें शहर के 6061, ग्रामीण के 2628 व जिले के बाहर के 1669 मृतक हैं। एक्टिव मरीजों में लक्षणवाले 16 मरीज विविध अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं गृह विलगीकरण में 308 मरीज हैं।

पुष्टि- एक्स बी बी.1.16 के 3 माह में 70 केस

जिले में धीरे-धीरे कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। कोरोना का वैरिएंट ओमिक्रॉन का उप प्रकार एक्स बी बी.1.16 के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इसलिए जिला प्रशासन द्वारा अधिकाधिक सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे जा रहे हैं। स्थानीय निकाय के स्वास्थ्य विभाग ने तीन महीने में 1 जनवरी से 8 अप्रैल तक 265 सैंपल नीरी व एम्स में जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे थे। इनमें से 133 सैंपल की रिपोर्ट मिल चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार 70 सैंपल एक्स बी बी.1.16 पॉजिटिव पाए गए हैं। मनपा सूत्रों के अनुसार एक्स बी बी.1.16 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार अधिकाधिक जांच कर सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है।
 

Created On :   10 April 2023 8:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story