- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुंबई से गोवा के लिए एसटी बस सेवा...
मुंबई से गोवा के लिए एसटी बस सेवा शुरू

डिजिटल डेस्क, मुंबई। क्रिसमस के त्यौहार और नए वर्ष के मौके पर मुंबई से गोवा जाने वाले पर्यटकों के लिए एसटी महामंडल ने वातानुकूलित शिवशाही बस सेवा शुरू किया है। शुक्रवार को एसटी महामंडल की ओर से यह जानकारी दी गई। शिवशाही बस हर दिन शाम को 4.30 बजे एसटी के मुंबई सेंट्रल डिपो से छूटेगी, जो दूसरे दिन सुबह 7 बजे गोवा के पणजी में पहुंचेगी। यह बस मुंबई सेंट्रल से पनवेल, महाड, चिपलून, कणकवली और सावंतवाडी के रास्ते पणजी जाएगी। वहीं पणजी से हर दिन शिवशाही बस शाम 4.30 बजे निकलकर दूसरे दिन सुबह 7 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। मुंबई से पणजी तक का किराया 1245 रुपए होगा। यात्रियों को शिवशाही बस में यात्रा के लिए अग्रिम आरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यात्री एमएसआरटीसी मोबाइल आरक्षण एप के माध्यम से भी सीटें आरक्षित कर सकेंगे। यह बस सेवा 1 जनवरी 2023 तक शुरू रहेगी।
Created On :   23 Dec 2022 9:41 PM IST