31 अगस्त तक एसटी कर्मचारियों को मिल जाएगा वेतन -  परिवहन मंत्री का वादा 

ST employees will get increased salary till 31 august - Transport Ministers promise
31 अगस्त तक एसटी कर्मचारियों को मिल जाएगा वेतन -  परिवहन मंत्री का वादा 
31 अगस्त तक एसटी कर्मचारियों को मिल जाएगा वेतन -  परिवहन मंत्री का वादा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) के कर्मचरियों के लिए यह अच्छी खबर है। गणेश उत्सव त्यौहार के मौके पर एसटी के सभी कर्मचारियों को 31 अगस्त तक वेतन मिल जाएगा। सोमवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री व एसटी महामंडल के अध्यक्ष दिवाकर रावते ने एसटी प्रशासन को वेतन अदायगी के लिए आदेश दिया है। रावते ने कहा कि एसटी के कर्मचारियों का वेतन हर महीने की 7 तारीख को दिया जाता है लेकिन इस बार गणेश उत्सव का त्यौहार 2 सितंबर से शुरू होगा। इसलिए त्यौहार की पूर्व तैयारी के लिए कर्मचारियों को वेतन समय पर मिलना जरूरी है। इसको देखते हुए इस बार एक सप्ताह पहले कर्मचारियों का वेतन बैंक खातों में जमा होगा। इससे सभी कर्मचारी त्यौहार के लिए जरूरी चीजें खरीद सकेंगे। इससे पहले भी रावते के आदेश पर दीपावली और ईद जैसे त्यौहार के मौके पर कर्मचारियों का वेतन नियमित तारीख से मिल चुका है। एसटी में लगभग 1 लाख कर्मचारी हैं। 

Created On :   26 Aug 2019 9:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story