- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- एसटी कर्मी अब अपने परिवार के साथ...
एसटी कर्मी अब अपने परिवार के साथ करेंगे आंदोलन

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। विगत 31 अक्टूबर से गोंदिया एसटी डिपो के चालक-वाहक व तकनिकी कर्मचारियों ने मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल से शासन के साथ जनता को भी नुकसान पहुंच रहा है। रापनि विभाग ने गोंदिया व तिरोड़ा एसटी डिपो के 20 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जिस कारण हड़तालियों में फिर से शासन के खिलाफ आक्रोष बढ़ गया अब उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यदि मांगों कोई निर्णय नहीं लिया गया तो जल्द ही अपने परिवार सहित गोंदिया एसटी डिपो के सामने आंदोलन शुरू कर देंगे। इतना ही नहीं तो हड़तािलयों ने यह भी जानकारी दी है कि निलंबित तो क्या हमे कार्यमुक्त भी करेंगे तो आंदोलन को पिछे नहीं लेंगे। बता दें कि एसटी कर्मचारियों ने शासन से मांग रखी है कि रापनि के कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों में शामिल किया जाए। इस मुख्य मांग को लेकर गोंदिया एसटी डिपो के चालक-वाहक कर्मचारियों द्वारा पिछले 12 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल में लगभग 300 कर्मचारी शामिल हुए है। हड़ताल के कारण रापनि की बसे बंद हो चुकी है। जिस कारण यात्रियों को निजी यात्री बसों से सफर करना पड़ रहा है। हड़ताल से गोंदिया एसटी डिपो को प्रतिदिन लाखों रूपए का नुकसान तो उठाना ही पड़ रहा है, लेकिन यात्रियों को भी अधिक भाड़ा देकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। रापनि ने गोंदिया व तिरोड़ा डिपो के 20 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। जिस कारण फिर से हड़तािलयों में शासन के खिलाफ आक्रोष निर्माण हो गया। अब उन्होंने यह चेतावनी दी है कि मांगों को पुरा करने के लिए अपने परिवार को भी इस हड़ताल में शामिल कर आंदोलन को और तीव्र बनाया जाएगा। शासन निलंबित क्या कार्यमुक्त की भी कार्रवाई करें तो भी हम पिछे नहीं हटेंगे। इस तरह की जानकारी भी हड़ताल पर बैठे एसटी कर्मचारियों ने दी है।
Created On :   12 Nov 2021 5:39 PM IST