प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कही - एकनाथ खडसे अब भी हमारे पालक, दिखाया स्नेह 

State BJP President said - Eknath Khadse is still our guardian, showed affection
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कही - एकनाथ खडसे अब भी हमारे पालक, दिखाया स्नेह 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कही - एकनाथ खडसे अब भी हमारे पालक, दिखाया स्नेह 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के राकांपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे के जलगांव के मुक्ताईनगर के घर पर जाने को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने स्पष्टीकरण दिया है। पुणे में पत्रकारों से बातचीत में पाटील ने कहा कि खडसे हमारे दुश्मन नहीं हैं। वे अब भी हमारे पालक हैं। खडसे की बहु रक्षा खडसे भाजपा की सांसद हैं। इसलिए फडणवीस खडसे के घर पर रक्षा से मुलाकात के लिए गए थे। उस समय खडसे मुंबई में थे। 

फडणवीस ने खडसे से फोन पर बात की। पाटील ने कहा कि फडणवीस राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से भी उनकी तबीयत का हालचाल जानने के लिए गए थे। लेकिन इस तरह की मुलाकातों से भाजपा का संघर्ष खत्म नहीं होने वाला है। इस दौरान पाटील ने भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर के उस बयान का समर्थन किया। जिसमें पडलकर ने कहा है कि पवार के कारण मराठा समाज को आरक्षण नहीं मिल पाया और नगर निकाय चुनावों में ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण भी रद्द हो गए।

इस पर पाटील ने कहा कि पवार सभी लोगों के गॉडफादर हैं। उनका राकांपा और महाविकास आघाड़ी सरकार पर नियंत्रण है। इसके बावजूद आरक्षण न मिल पाने से शीर्ष नेता की भूमिका पर सवाल उठते हैं। पाटील ने कहा कि मैं मराठा आरक्षण के मुद्दे पर सरकार से मीडिया के सामने सार्वजनिक मंच पर बहस करने के लिए तैयार हूं। 

Created On :   3 Jun 2021 2:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story