अपने फार्मूले से सिखाते हैं डॉक्टरों के गुरु ,  चिकित्सक गुरु डॉ ओपी कपूर का सम्मान

State excise doctor teacher dr. op kapoor honored
अपने फार्मूले से सिखाते हैं डॉक्टरों के गुरु ,  चिकित्सक गुरु डॉ ओपी कपूर का सम्मान
अपने फार्मूले से सिखाते हैं डॉक्टरों के गुरु ,  चिकित्सक गुरु डॉ ओपी कपूर का सम्मान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पिछले 65 वर्षों से देश-विदेश में डॉक्टरों को चिकित्सा से जुड़े व्याख्यान दे रहे डॉक्टरों के गुरु के रुप में पहचाने जाने वाले डॉ ओपी कपूर चाहते हैं कि डॉक्टरों की नई पीढ़ी इस पेशे का सम्मान बनाए रखे। उनकी 65 वर्षों की सेवा के लिए बिडला मातोश्री में आयोजित भव्य समारोह में सांसद श्रीकांत शिंदे ने डॉ. कपूर को सम्मानित किया। 
डॉ . कपूर अब तक भारत सहित ब्रिटेन और अमेरिका में भी डाक्टरों को व्याख्यान दे चुके हैं। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड के मुताबिक चिकित्सा शिक्षा पर 12 किताबों के लेखक डॉ कपूर अब तक करीब तीन सौ करोड़ रुपए फीस की कोचिंग डाक्टरों को मुफ्त में दी है।

 

डॉ कपूर ने कहा कि मुझे सिखने वालों का उत्साह देख कर ऊर्जा मिलती है। मेडिकल छात्रों के बीच डॉ कपूर का 6 घंटे का लेक्चर काफी लोकप्रिय है। इस दौरान वे डाक्टरों को फिल्मी गाने भी सुनाते हैं। राज कपूर परिवार के फैमिली डाक्टर डॉ ओपी कपूर को फिल्में देखने का भी शौक है। डॉ कपूर ने कहा कि कुछ अच्छा करने के लिए उम्र आड़े नहीं आती।  इस मौके पर सांसद डॉ शिंदे ने कहा कि मैं ग्रेट शोमैन डॉ कपूर के सम्मान समारोह में शामिल होकर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान मैंने देखा है कि उनके लेक्चर में मेडिकल छात्रों को इसी सभागार में बैठने के लिए जगह कम पड़ जाती थी। लोग सीढ़ियों पर बैठ कर-खड़े होकर उनका लेक्चर सुनने को आतुर रहते थे। डा कपूर का लेक्चर शुरु होने से पहले मोहम्मद रफी के गाने सुनाए जाते थे।

Created On :   12 Aug 2019 12:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story