"महामित्र" के जरिए युवाओं को जोड़ेगी सरकार, 30 लाख विद्यार्थी लगाएंगे एक-एक पेड़

State government started Social Media Mahamitra program in state
"महामित्र" के जरिए युवाओं को जोड़ेगी सरकार, 30 लाख विद्यार्थी लगाएंगे एक-एक पेड़
"महामित्र" के जरिए युवाओं को जोड़ेगी सरकार, 30 लाख विद्यार्थी लगाएंगे एक-एक पेड़

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं को सरकार से जोड़ने और समाज के लिए इसका सकारात्मक इस्तेमाल करने के लिए राज्य सरकार ने सोशल मीडिया महामित्र कार्यक्रम की शुरूआत की है। शुरूआती तीन दिनों में ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले 10 हजार से ज्यादा इससे जुड़ चुके हैं। सोशल मीडिया के जरिए सकारात्मक, सौहार्दपूर्ण और प्रेरणादायक पोस्ट साझा करने वालों को सम्मानित कर उन्हें बढ़ावा दिया जाए।

गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध
एक फरवरी से महामित्र नाम का ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। इसे अपने फोन में डाउनलोड कर रजिस्टर कराना होगा। 15 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति इसमें हिस्सा ले सकता है। इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके तहत हर तालुका क्षेत्र से 10 सोशल मीडिया महामित्र चुने जाएंगे। समूह को जिला स्तर पर होने वाले विशेष कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाएगा। यहां जिलाधिकारी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ लोग सोशल मीडिया के सदुपयोग पर सामूहिक चर्चा कर सकेंगे।

हर तालुका से एक महामित्र का चयन
हर तालुका से एक महामित्र का चयन किया जाएगा, जो राज्य स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होगा। इस कार्यक्रम में सोशल मीडिया समेत विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली लोगों को शामिल किया जाएगा। चयनित लोगों को सोशल मीडिया महामित्र पुरस्कार भी दिया जाएगा। विजेताओं का चयन सबसे अच्छे पांच समूह में शामिल लोगों की संख्या, सोशल मीडिया का इस्तेमाल, शेयर की संख्या जैसे मानकों के जरिए किया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि इस पहल के जरिए फेसबुक, ह्वाट्सएप, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को विवेकशील समाज तैयार करने लिए इस्तेमाल किया जाए।

विश्वविद्यालयों के 30 लाख विद्यार्थी लगाएंगे एक-एक पेड़

इसके अलावा तमिलनाडु की तर्ज पर महाराष्ट्र के विश्वविद्यालयों में भी एक विद्यार्थी एक वृक्ष कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। राज्य में 30 लाख से ज्यादा विद्यार्थी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं। जिनकी मदद से 30 लाख नए पेड़ लगाए जाएंगे। इसके लिए राज्यभर के कुलपतियों को सूचना दे दी गई है। माहिम के रूपारेल कॉलेज में वृक्षमित्र संस्था की ओर से आयोजित 57वें वार्षिक सब्जी, फल, फूल प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने यह बात कही। राव ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हर किसी की जिम्मेदारी है। पिछले दो सालों में राज्य सरकार ने कई अहम कदम उठाते हुए पांच करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाएं हैं।

वृक्षमित्र संस्था 57 सालों से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रही है यह प्रशंसनीय है। संस्था को जिलास्तर पर शाखाएं बना कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ानी चाहिए। संस्था के जरिए हर हाउसिंग सोसायटी को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इसके अलावा इमारतों की छतों पर बागीचा लगाने के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस दौरान वृक्षमित्र संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कोठारी, उपाध्यक्ष डॉक्टर अरुण सावंत समेत कई गणमान्य मौजूद थे। 

Created On :   5 Feb 2018 10:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story