राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह 28 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री चौहान मिंटो हॉल में 28 उत्कृष्ट खेल हस्तियों को करेंगे पुरस्कृत

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह 28 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री चौहान मिंटो हॉल में 28 उत्कृष्ट खेल हस्तियों को करेंगे पुरस्कृत

डिजिटल डेस्क, शहडोल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 28 दिसंबर को प्रदेश के खिलाडियों ,प्रशिक्षकों एवं खेल से जुडी हस्तियों को खेलों में किये गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2019 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौहान राज्य स्तरीय विक्रम,एकलव्य, विश्वामित्र एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार का वितरण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया करेंगी। पदमश्री, अर्जुन एवं द्रोणाचार्य अवार्डी ओलिंपियन शूटर श्री जसपाल राणा विशेष अतिथि होंगे। वर्ष 2019 के लिए भोपाल के ओलिंपियन हॉकी खिलाडी श्री इनाम -उर -रेहमान को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाज़ा जा रहा है। यह पुरस्कार वर्ष 2002 से प्रारंभ किया गया था। लाइफ टाइम एचीव्हमेंट पुरस्कार ऐसी खेल हस्ती को दिया जाता है, जिसने प्रदेश के खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिये जीवन पर्यन्त योगदान दिया हो। समारोह मिंटो हॉल में शाम 6:30 बजे होगा। एकलव्य पुरस्कार-2019 व्यक्तिगत खेलों (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल) में भिण्ड के श्री अजातशत्रु शर्मा केनोइंग-कयाकिंग, देवास के श्री आदित्य दुबे सॉफ्ट टेनिस, खरगौन के श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शूटिंग, भोपाल की कु. गार्गी सिंह परिहार कराते, जबलपुर की कु. अंशिता पाण्डे वूशु, इंदौर के श्री परम पदम् बिरथरे तैराकी, भोपाल के श्री शंकर पाण्डेय फैंसिंग, उज्जैन के श्री अक्षत जोशी घुड़सवारी, इंदौर की सुश्री अनुषा कुटुम्बले टेबल-टेनिस, धार के श्री प्रियांशु राजावत बेडमिंटन और राजगढ़ के श्री गोविन्द बैरागी सेलिंग को एकलव्य पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है। दलीय खेलों (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल) में टीकमगढ़ की कु. शिवांगनी वर्मा सॉफ्टबॉल और ग्वालियर की कु. इशिका चौधरी हॉकी शामिल हैं। परम्परागत खेलों (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले खेल) में इंदौर की कु. नित्यता जैन शतरंज शामिल हैं। विक्रम पुरस्कार-2019 व्यक्तिगत खेलों (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल) में भोपाल की कु. राजेश्वरी कुशराम केनोइंग-कयाकिंग, भोपाल के श्री फराज खान घुड़सवारी, इंदौर के श्री अद्वेत पागे तैराकी, जबलपुर की कु. मुस्कान किरार आर्चरी, देवास के श्री जय मीणा सॉफ्ट टेनिस तथा भोपाल की कु. चिंकी यादव शूटिंग को वर्ष 2019 के लिये विक्रम पुरस्कार के लिये चुना गया है। दलीय खेलों (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल) में इंदौर की कु. पूजा पारखे सॉफ्टबॉल और ग्वालियर की कु. करिश्मा यादव हॉकी शामिल हैं। दिव्यांग वर्ग (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल) में कु. जानकी बाई जूडो तथा परम्परागत खेलों (ओलम्पिक एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले खेल) में भोपाल के श्री चंद्रकांत हरडे थ्रो-बॉल को शामिल किया गया है। विश्वामित्र पुरस्कार-2019 व्याक्तिगत खेलों (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल) में इंदौर के श्री अभिलाष एम.टी. तैराकी और भोपाल के श्री गिरधारी लाल यादव सैलिंग तथा दलीय खेल (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल) में इंदौर के श्री शरद जपे खो-खो को विश्वामित्र पुरस्कार के लिये चुना गया है

Created On :   28 Dec 2020 9:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story