‘कुर्बानी तिना गुर सिखां भाये भगत गुरपूरब करंदे’-श्री गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर कथा-कीर्तन

Story of Kirtan on the festival of Govind Singh Nagpur Maharashtra
‘कुर्बानी तिना गुर सिखां भाये भगत गुरपूरब करंदे’-श्री गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर कथा-कीर्तन
‘कुर्बानी तिना गुर सिखां भाये भगत गुरपूरब करंदे’-श्री गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर कथा-कीर्तन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। खालसा पंथ के संस्थापक व सरबंशदानी श्री गोविंद सिंह ने सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया। चाहे परिस्थितियां कैसी भी हो, जीवन में कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। यह विचार गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर कामठी रोड स्थित श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजिक कार्यक्रम में कथावाचकों ने व्यक्त किए। संगत ने प्रार्थना कर गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेका। पंथ के कथावाचक ज्ञानी निर्मल सिंह धूलकोटवाले, कीर्तनीये भाई संंदीप सिंह, हजूरी रागी श्री दरबार साहब अमृतसर तथा भाई मनजीतसिंह पठानकोटवाले द्व्रारा प्रस्तुत कथा-कीर्तन से संगत निहाल हो गई।

समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों तथा नागपुर संगत के सहयोग से गुरु श्री गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व निमित्त श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आसा दी वार कीर्तन के साथ हुई। चाय-नाश्ते के लंगर के बाद सुबह और शाम को दो सत्रों में कथा और कीर्तन का आयोजन किया गया।दोपहर को अमृत संचार कार्यक्रम हुआ। हर दीवान के बाद लंगर का आयोजन किया गया जिसका लाभ बड़ी संख्या में संगत ने उठाया। 

 गुरु ग्रंथ साहिब को स्थायी सिख गुरु माना
गुरु गोविंद सिंह ने कई साहित्यिक कृतियों की रचना की। उन्होंने 1708 में अपनी मृत्यु से पहले सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ, गुरु ग्रंथ साहिब को स्थायी सिख गुरु घोषित किया। 

खालसा पंथ की स्थापना
गुरु गोविंद सिंह एक आध्यात्मिक गुरु होने के साथ-साथ एक निर्भयी योद्धा, कवि और दार्शनिक भी थे। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी। कहा जाता है कि गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंत की रक्षा के लिए कई बार मुगलों का सामना किया था। 

दिए गए ये आदेश
सिखों के लिए 5 चीजें- बाल, कड़ा, कच्छा, कृपाण और कंघा धारण करने का आदेश गुरु गोविंद सिंह ने ही दिया था। इन चीजों को ‘पांच ककार" कहा जाता है, जिन्हें धारण करना सभी सिखों के लिए अनिवार्य होता है। सिख धर्म से जुड़ी कई बातों पर भी प्रकाश डाला।
 

Created On :   3 Jan 2020 5:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story