- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जबलपुर-नागपुर फ्रेट कॉरिडोर बनेगा,...
Nagpur News: जबलपुर-नागपुर फ्रेट कॉरिडोर बनेगा, भाड़ा, समय और लागत में होगी बचत

- मध्य प्रदेश के फार्मा, टेक्सटाइल और कृषि उत्पादों को महाराष्ट्र के बंदरगाहों से निर्यात की योजना
- मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के प्रमुख तीर्थ स्थलों को जोड़ने की तैयारी
Nagpur News मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर से नागपुर के बीच फ्रेट कॉरिडोर बनाने की योजना तैयार की है। जबलपुर-नागपुर फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से मध्य प्रदेश के फार्मा, टेक्सटाइल और कृषि उत्पादों का महाराष्ट्र के बंदरगाहों के जरिए निर्यात किया जा सकेगा। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से बताया गया है कि महाराष्ट्र के प्रमुख बंदरगाहों पर डेडिकेटेड निर्यात सुविधा प्रकोष्ठ की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। जबलपुर-नागपुर के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से माल परिवहन में भाड़ा, समय और लागत में उल्लेखनीय बचत होगी।
अंतरराज्यीय आध्यात्मिक पर्यटन सर्किट : इसी तरह अंतरराज्यीय आध्यात्मिक पर्यटन सर्किट के तहत मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के प्रमुख तीर्थ स्थलों को जोड़ने की योजना भी मध्य प्रदेश सरकार तैयार कर रही है। देश भर के श्रद्धालुओं के आस्था केंद्र मध्यप्रदेश के श्री महाकालेश्वर व श्री ओंकारेश्वर को महाराष्ट्र के श्री त्र्यंबकेश्वर, श्री भीमाशंकर और श्री घृष्णेश्वर से जोड़कर धार्मिक पर्यटन सर्किट का विकास प्रस्तावित किया गया है।
यह है उद्देश्य : वर्तमान में, लगभग 70% भारतीय रसद सड़क मार्ग पर निर्भर है; सरकार का लक्ष्य सड़क पर निर्भरता कम करने के लिए माल ढुलाई गलियारे को बढ़ावा देना है। व्यापार को बढ़ावा देकर और लागत में सुधार करके वे देश की आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Created On :   13 May 2025 11:33 AM IST