दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल जारी, आज निकालेंगे संविदा रैली

Strike continues for two point demands, will take out contract rally today
दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल जारी, आज निकालेंगे संविदा रैली
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने चाय पिलाकर बताई अपनी पीड़ा दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल जारी, आज निकालेंगे संविदा रैली

डिजिटल डेस्क,शहडोल। जिला स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 19 दिसंबर से जयस्तंभ चौक धरना स्थल पर अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल में पर हैं। आंदोलनरत संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को धरना स्थल पर संविदा चाय पिलाते हुए जनमानस को अपनी पीड़ा बताई।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि कम वेतन में अधिक काम व वरिष्ठ अधिकारियों का दबाब सहना पड़ता है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शासन मौन साधे हुए है। 5 जून 2018  की नीति बनाई जरूर गई थी, किंतु स्वास्थ विभाग में आज तक लागू नही किया गया है। धरना स्थल जय स्तंभ चौक से नए गांधी चौक तक गुरुवार को रैली निकाली जाएगी। टाल के पास आमसभा करते हुए जन सहयोग की अपील की जाएगी।

समर्थन में पहुंची कांग्रेस

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल अपने समर्थको के साथ संविदा कर्मचारियों के पंडाल में पहुच कर उनकी पीड़ा सुनी और उन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु मुख्यमंत्री से बात करने की बात कही। सुभाष गुप्ता ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगो को जायज बताया। वादा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा। श्री गुप्ता ने कहा जिला कांग्रेस आपकी हर लड़ाई में साथ है। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, सुमित गुप्ता, कमलेश शर्मा, अशोक बजाज, दिनेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
 

Created On :   29 Dec 2022 12:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story