यूपीएससी में फेल हो गया तो छात्र ने लगा ली फांसी

Student hanged himself after failing UPSC
यूपीएससी में फेल हो गया तो छात्र ने लगा ली फांसी
यूपीएससी में फेल हो गया तो छात्र ने लगा ली फांसी

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। पिछले महीने घोषित हुए यूपीएससी के नतीजों में विफलता मिलने के कारण निराश छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार दोपहर घोट-ठाकुरनगर मार्ग पर उजागर हुई। मृत युवक का नाम अजय खुशाल कोठारे, उम्र 24 साल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय कोठारे पुणे में यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। इसी बीच लॉकडाउन  में वह अपने गांव घोट वापस लौट आया। इस दौरान पिछले माह घोषित हुए नतीजों में वह विफल हुआ। तब से वह काफी निराश था। इसी बीच मंगलवार को वह दोपहिया लेकर ठाकुरनगर मार्ग की ओर निकल गया। वहां एक पेड़ के नीचे अपने भाई उसने वीडियो कॉल कर यूपीएससी के नतीजे में फेल होने की जानकारी दी, साथ ही निराश होकर आत्महत्या करने की बात कही। जब इस बात पता परिजन को चला, उन्होंने जंगली इलाके में उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच दोपहर अजय का शव घोट-ठाकुरनगर मार्ग के जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। मामले में घोट पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच घोट पुलिस कर रही है।

Created On :   10 Nov 2020 4:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story