अचानक खाते से पार हो गए 71 हजार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कटनी अचानक खाते से पार हो गए 71 हजार

डिजिटल डेस्क,कटनी। माधवनगर थाना अन्तर्गत हाऊसिंग बार्ड कालोनी निवासी एक पौढ़ के खाते से करीब 71 हजार की राशि निकल गई। वे कुछ समझ पाते और रकम बचा पाते आरोपी ने खेल कर दिया था। जिसके बाद वे थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। हालांकि पुलिस ने सायबर सेल की मदद से राशि को होल्ड करा दिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बताया गया है कि थामस जार्ज एनड्रायंड फोन का उपयोग करते हैं। गत 17 फरवरी को वे मोबाइल में कुछ कर रहे थे। तभी उनके खाते से 71500 रुपए निकलने का संदेश प्राप्त हुआ। जबकि, उन्होंने पैसे निकालने के लिए कोई ट्रांसजेक्शन नहीं किया था। जिसके बाद वे आनन फानन में थाने पहुंचे और पूरी हकीकत बताई। जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया और सायबर टीम की मदद से जांच किया। तो पता चला कि रकम शखावत हुसैन नामक व्यक्ति के खाते में गई है। जिसके बाद आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जांच के बाद मिले तथ्या के अधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण कायम किया, साथ ही सायबर सेल के माध्यम से राशि को होल्ड कराया। जो बाद में पीडि़त को मिलेगी।
 

Created On :   4 March 2023 8:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story