पति से प्रेम-प्रसंग की शंका में महिला ने फुफेरी बहन को उतारा मौत के घाट

Suspect of love affair with husband, woman killed her sister and killed her
पति से प्रेम-प्रसंग की शंका में महिला ने फुफेरी बहन को उतारा मौत के घाट
पति से प्रेम-प्रसंग की शंका में महिला ने फुफेरी बहन को उतारा मौत के घाट

डिजिटल डेस्क शहडोल/रसमोहनी । बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाडख़ेर में शनिवार सुबह महिला ने अपनी फुफेरी बहन को मौत के घाट उतार दिया। महिला को शक था कि बहन का उसके पति के साथ चक्कर चल रहा है। शनिवार को सुबह उसने बहन को मोबाइल पर पति से बात करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। 
घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार थाना अंतर्गत ग्राम पाडख़ेर में 26 वर्षीय रोशनी पति हीरालाल केवट और अपने बच्चे के साथ रहती है। गांव में ही उसकी फुफेरी बहन ललिता केवट उम्र 25 वर्ष पति रामनारायण केवट अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। रोशनी को शक था कि ललिता का उसके पति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसको लेकर उसका पति के साथ अक्सर विवाद होता था। रोशनी काफी समय सबूत जुटाने में लगी हुई थी।  
मोबाइल से बात करते पकड़ा
पुलिस के अनुसार शनिवार को सुबह रोशनी ने देखा कि ललिता बाहर जा रही है। इस दौरान उसका पति भी घर पर नहीं था। वह कुल्हाड़ी लेकर ही घर से निकली। ललिता फोन पर किसी से बात कर रही है। उसने फोन छीनकर देखा तो वह उसके पति हीरालाल से ही बात कर रही थी। गुस्से में रोशनी ने मोबाइल को दूर फेंकते हुए ललिता पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी महिला हिरासत में 
बुढ़ार थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रेम प्रसंग के कारण यह घटना घटित हुई है। उन्होंने बताया कि जिस महिला की हत्या हुई है वह आरोपी महिला की फुफेरी बहन लगती है। वह उसके घर से कुछ ही दूरी पर रहती थी।
 

Created On :   5 July 2020 1:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story