बड़े घरों को बनाते थे निशाना, चोरों से बरामद हुआ 3 करोड़ का सामान

Targeted on big houses, 3 crore worth of goods recovered from thieves
बड़े घरों को बनाते थे निशाना, चोरों से बरामद हुआ 3 करोड़ का सामान
बड़े घरों को बनाते थे निशाना, चोरों से बरामद हुआ 3 करोड़ का सामान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस ने दो शातिर चोरों पर शिकंजा कसते हुए उनसे 3 करोड़ रुपए का माल बरामद किया है। आरोपी जुहू, बांद्रा, खार, सांताक्रूज में रहने वाले उच्चवर्ग के लोगों के घरों में चोरियां करता था। आरोपियों के पास से पुलिस ने हीरे, सोने के गहने, मंहगी घड़ियां, पेन और इलेक्ट्रानिक सामान जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम किशोर पवार उर्फ बंटी और राहुल गुरव है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से पुलिस इतनी परेशान थी कि उसने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई थी। जिन इलाकों में चोरी की वारदातें हुई थी उनसे आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए जिसके बाद आरोपियों के बारे में सुराग मिला। डीसीपी परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि आरोपियों ने मुंबई में 50 से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। दोनों आरोपियों को चोरी के मामले में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों की जेल में मुलाकात हुई और जमानत पर छूटने के बाद दोनों साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देने लगे। 

पुलिस को चुनौती दे चुका है पवार

इससे पहले साल 2016 में खार पुलिस ने पवार को गिरफ्तार किया था। इससे वह नाराज हो गया और उसने पुलिस को चुनौती दी कि वह अब उसे पकड़कर दिखाए। खार पुलिस को सबक सिखाने के लिए आरोपी ने इलाके में 20 चोरी की वारदातें की। पुलिस ठिकाने तक न पहुंच सके इसलिए आरोपी किराए के घर में रहता था। लेकिन पुलिस को भनक लग गई कि फिलहाल आरोपी मालवणी के मड इलाके में रह रहा है जिसके बाद सीनियर इंस्पेक्टर गजानन काब्दुले की अगुआई में पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया। दूसरे आरोपी को पुलिस ने सांताक्रूज इलाके से गिरफ्तार किया है। 
 

Created On :   29 Aug 2019 9:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story