- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Temperature's record break in Vidarbha including Nagpur, Akola is too hot
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर समेत पूरे विदर्भ में रिकार्डतोड़ गर्मी, अकोला में टूटा रिकार्ड

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी समेत पूरे विदर्भ में रिकार्डतोड़ गर्मी का कहर जारी है। सुर्यदेवता आग उगल रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। जब्कि शुक्रवार को इसमें इजाफा हो सकता है। चिलचिलाती धूप से परेशान शहरवासियों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ सकता है। विदर्भ में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। कई जिलों में लू की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में आ रहे जबरदस्त उछाल का असर इंसानों के साथ ही पक्षियों पर भी पड़ रहा है। दोपहर में सड़क पर सन्नाटा छाया रहता है।
विदर्भ में अकोला, अमरावती, ब्रम्हपुरी, चंद्रपुर, वर्धा में लू की चेतावनी दी गई है। नागपुर, गडचिरोली व यवतमाल को भी इसी श्रेणी के पास रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान और बढ़ेगा। शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री रह सकता है। दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। पारा इसीतरह उछलता रहा तो विदर्भ के कई जिलों में पारा 48 डिग्री पार हो सकता है।
अकोला में टूटा रिकार्ड
गुरुवार को अकोला का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा है। अप्रैल महीने में तापमान के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। गुरुवार को देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। लू की चेतावनी देने के साथ ही लोगों को जरूरी होने पर ही दोपहर के समय बाहर निकलने को कहा गया है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी की है। इससे पहले बेमौसम बारिश ने दस्तक दी थी। इसके बावजूद अप्रैल माह में ही रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार तापमान ने पांच सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस दौरान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर कभी तापमान नहीं गया था, लेकिन इस बार 46 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार हो गया है।
क्लोजिंग बेल: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 मई 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180.22 अंक यानी कि 0.34% ऊपर 52,973.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.10 अंक या 0.38% ऊपर 15,842.30 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कल एलआईसी के सूचीबद्ध होने के पूर्व निफ्टी आज 16000 के स्तर को पुनः प्राप्त करने में असफल रहा। बैंक निफ्टी 1.44% की बढ़त के साथ 33597.60 के स्तर पर बंद हुआ।
क्षेत्र विशेष में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियलिटी एवं ऑटो में तेजी में 2-3 % का योगदान दिया। निफ्टी आईटी तथा एफएमसीजी में क्रमशः 0.75 % एवं 0.35 % की हानि रही। निफ्टी के शेयरों में आयशर मोटर,अपोलो हॉस्पिटल तथा यूपीएल में सर्वाधिक लाभ रहा।अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट, एशियन पेंट में प्रमुख गिरावट देखी गयी।
तकनीकी रूप से, साप्ताहिक चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाने के बाद यह आज निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक बनाया है जो ट्रेडर के मन में बाजार के रुख को ले कर असमंजस को दर्शाता है। साथ ही निफ्टी फॉलिंग ट्रेंडलाइन पर रेसिस्टेन्स का सामना कर रहा है तथा इन स्तरों पर लाभ ले लेने की प्रवृति दर्शा रहा है।
फिबोनाकी रेट्रेंचमेंट का सपोर्ट 15650 पर है।यह ट्रेडर के लिए लघु अवधि में खरीदी का अवसर बन सकता है यदि 15650 का स्तर नही टूटता है। आवरली चार्ट पर मिडिल बोलिंगर बैंड पर सपोर्ट है, इसके कारण एक तेजी की चाल बन सकती है। स्टॉक विशेष एक्शन आने वाले दिनों में मार्केट में अधिक प्रभावी रहेगा। डेरीवेटिव में कॉल पर सर्वाधिक ओपन इंटरेस्ट 16000 पर तथा उसके बाद 16200 पर है।
पुट में सबसे अधिक ओपन इंटरेस्ट 15500 निफ्टी पर है।
इंडिया विक्स 24.53 पर 4.43% की बढ़त के साथ बंद हुआ जो साप्ताहिक एक्सपायरी तक तीव्र उतार चढ़ाव का संकेत देता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32600 तथा रेसिस्टेन्स 34500 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 78.13 अंक तेजी के साथ 52,872 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14 अंक की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर खुला था।
सुमीत बगड़िया
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: भीषण गर्मी ने झुलसाया, चंद्रपुर दूसरे दिन भी सबसे गर्म, 45 तक पहुंचा तापमान
दैनिक भास्कर हिंदी: गर्मी के आगे सभी जतन फेल, परेशान लोग, चंद्रपुर सबसे गर्म
दैनिक भास्कर हिंदी: लू के चलते कलेक्टर का आदेश, दोपहर 12 बजे के बाद नहीं लगेंगे स्कूल
दैनिक भास्कर हिंदी: बढ़ने लगी गर्मी, तापमान में उछाल
दैनिक भास्कर हिंदी: अब जाकर शांत हुई शीतलहर, लोगों को ठंड से मिली थोड़ी राहत