रंजिश में क्लिनिक को लगाई आग , सीसीटीवी कैमरे में दो नकाबपोश आरोपी कैद

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
रंजिश में क्लिनिक को लगाई आग , सीसीटीवी कैमरे में दो नकाबपोश आरोपी कैद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दो नकाबपोश आरोपियों ने डॉक्टर के क्लिनिक में हमला बोल दिया। पेट्रोल डालकर क्लिनिक में आग लगाई गई है। घटित प्रकरण को रंजिश में चलते अंजाम दिए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए हैं। इस बीच नंदनवन थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  खानखोजे नगर निवासी डॉक्टर  जीवन विठोबाजी वाघाये ( 51)का रमना मारोती नगर में प्लाट नंबर 74-बी जीवन का क्लिनिक है। क्लिनिक किराए के कमरे में चल रहा है। गुरुवार और शुक्रवार के दरमियान रात में करीब साढे़ तीन बजे के दौरान दो नकाबपोश हमलावर दो पहिया वाहन पर सवार होकर क्लिनिक में आए और खिड़की और दरवाजे से भीतर पेट्रोल झोक छिडके  बाहर भी पेट्रोल डाला और आग लगा दी। इससे क्लिनिक जल गया है। यह पूरा वाकया परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

घटित प्रकरण को लेकर डॉक्टर जीवन ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है, लेकिन कुछ वर्ष पहले जमीन खरीदी-बिक्री को लेकर उनके एक रिश्तेदार से  वाद- विवाद हुआ था। तब से उनके रिश्ते में भी खटास आ गई है। संदेह है कि जमीन को लेकर हुए विवाद के चलते उनके रिश्तेदारों ने ही यह आग लगाई होगी। अन्यथा उनका किसी के साथ कोई वाद - विवाद नही होने का बताया जा रहा है। किराए के कमरे में चल रहे इस क्लिनिक के मकान मालिक से भी कोई विवाद नही है। इस बीच घटित प्रकरण का पता चलते ही संबंधित थाने के उपनिरीक्षक पी.एन.भवाले अपने सहयोगियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे थे। प्रकरण की जांच पड़ताल के दौरान सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों के फुटेज बरामद किए गए हैं। जिससे उपनिरीक्षक भवाल ने जल्दी ही आरोपियों काे गिरफ्तार करने का दावा किया है। संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है। इस बीच प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही  है।  

Created On :   29 Nov 2019 9:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story