पतंग उड़ाते समय छत से गिरे शख्स की मौत

The person who fell from the roof died while flying a kite
 पतंग उड़ाते समय छत से गिरे शख्स की मौत
 पतंग उड़ाते समय छत से गिरे शख्स की मौत

डिजिटल डेस्क,  नागपुर। पतंग के चक्कर में एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। पतंग उड़ाते वक्त छत से गिर पड़ा।  उपचार के दौरान उसने दमतोड़ दिया। घटित प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर लकड़गंज थाने में दर्ज किया गया है। 
इतवारी मिर्ची बाजार स्थित भीम चौक निवासी अजय रामाजी ठोके (45) था। मकर संक्रांति के दिन वह घर के पास स्थित गोदाम की छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहा था। छत पर बस्ती के और भी लोग पतंग उड़ा रहे थे। इस दौरान अचानक अजय का संतुलन बिगड़ा और वह सिर के बल नीचे गिर पड़ा। सिर के अलावा अजय के शरीर में  अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोेटें आईं, जिससे लहूलुहान अवस्था में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया। लगभग सप्ताह भर अजय मेडिकल में मौत से जूझता रहा। आखिरकार  उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि पतंग के चक्कर में मौत होेने का यह शहर में दूसरा मामला है। इसके दो पूर्व सादिक गुलाम नबी शेख की भी मौत हुई थी। सादिक भी मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाते वक्त छत से गिर पड़ा था। जिससे उसके रीड़ की हड्डी टूट गई थी। शहर में इस तरह के और भी हादसे हुए। दो दर्जन से अधिक लोग मांजे की चपेट में आने से लोग घायल हुए। इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। प्रतिबंधित होने के बावजूद धड़ल्ले से नायलॉन मांजे की बिक्री हो रही है। महज खानापूर्ति के लिए कुछ स्थानों पर कार्रवाई हुई, लेकिन नायलॉन मांजे के थोक विक्रेता अभी भी प्रशासन के हाथ से दूर हैं। इस बीच ताजा प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज किया गया है।  सहायक निरीक्षक गेडाम मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

चाकू के साथ मिले तीन आरोपी
दोपहिया पर ट्रिपल सीट घूम रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की। इस दौरान एक किशोर के पास चाकू मिला। वाहन के दस्तावेज मांगने पर तीनों टालमटोल जवाब दे रहे थे। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सइद उर्फ सैफ मोहम्मद सलीम (19) को गिरफ्तार किया। उसके दोनों विधि संघर्षग्रस्त बालक मित्रों को हिरासत में लिया है। यातायात पुलिस विभाग और पांचपावली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गत दिनों आरोपी मोहम्मद सइद उर्फ सैफ को ट्रिपल सीट जाते हुए पुलिस दल ने रोका। मोहम्मद सइद के दोपहिया (एमएच 49 एबी- 8097) पर अपने दो विधिसंघर्षग्रस्त बालक मित्रों के साथ सवार था। पुलिस ने दोपहिया वाहन के दस्तावेज मांगे, तो उन्होंने कोई दस्तावेज नहीं दिया। पुलिस को तीनों पर संदेह हुआ तो उनकी तलाशी ली। पुलिस को एक विधिसंघर्षग्रस्त बालक के पास हत्थीमार चाकू मिला। पुलिस ने इन तीनों से दोपहिया वाहन अौर हत्थीमार चाकू सहित करीब 15 हजार रुपए का माल जब्त किया। इन तीनों के खिलाफ पांचपावली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 

Created On :   23 Jan 2020 8:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story