ग्वालियर से पकड़ाए धोखाधड़ी केआरोपी तत्कालीन आरटीओ व लिपिक -3-3 हजार का था ईनाम, जारी था वारंट

The reward of the then RTO and clerk -3-3 thousand was caught for cheating from Gwalior, the warrant was issued
ग्वालियर से पकड़ाए धोखाधड़ी केआरोपी तत्कालीन आरटीओ व लिपिक -3-3 हजार का था ईनाम, जारी था वारंट
ग्वालियर से पकड़ाए धोखाधड़ी केआरोपी तत्कालीन आरटीओ व लिपिक -3-3 हजार का था ईनाम, जारी था वारंट

डिजिटल डेस्क शहडोल । धोखाधड़ी के आरोप में चार वर्ष से फरार तत्कालीन आरटीओ अशोक कुमार निगम तथा लिपिक चंद्रकांत नाइक को पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी के निदे्रशन में की गई है। आरोपियों पर पूर्व एसपी अनिल कुमार कुशवाह द्वारा 3-3 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। कोतवाली में धारा 420, 467, 468, 471, 34 ताहि के जुलाई 2016 में अपराध दर्ज किया गया था। मामले में विक्की सोंधिया आरटीओ एजेंट शहडोल, चन्द्रकांत नाईक तत्कालीन आरटीओ शिवपुरी, अशोक कुमार निगम तत्कालीन आरटीओ शिवपुरी एवं देवेंद्र यादव निवासी करेरा जिला शिवपुरी फरार थे। जिन पर ईनाम घोषित था। वर्तमान एसपी द्वारा चलाए जा रहे पकड़ धकड़ अभियान के तहत पता साजी कर अशोक निगम तथा चंद्रकांत को ग्वालियर टीम भेजकर गिरफ्तार कर यहां लाया गया। इस गिरफ्तारी मं गोविंद भगत व एएसआई रामराज पांडेय की भूमिका रही।

Created On :   6 April 2021 12:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story