- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- तीसरे चरण का मतदान : 14 सीटों के...
तीसरे चरण का मतदान : 14 सीटों के लिए 2 करोड़ 57 लाख मतदाताओं के हाथ 249 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा के तीसरे चरण के प्रदेश की 14 सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा। इस चुनाव 2 करोड़ 57 लाख 89 हजार 738 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मराठवाड़ा की 2, उत्तर महाराष्ट्र की 3, पश्चिम महाराष्ट्र की 7 और कोंकण की 2 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण की 14 सीटों पर 249 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें 19 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। तीसरे चरण में जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगड़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, माढा, सांगली, सातारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले सीट पर वोट डाले जाएंगे। यह जानकारी अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दिलीप शिंदे ने दी। बारामती सीट पर सबसे अधिक चार महिला उम्मीदवार हैं। जबकि पुणे सीट से 31 और माढा सीट से 31, सातारा सीट से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा जलगांव सीट से 14, रावेर सीट से 12, जालना सीट से 20, औरंगाबाद सीट से 23,रायगड सीट से 16, बारामती सीट से 18, अहमदनगर सीट से 19, सांगली सीट से 12, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से 12, कोल्हापुर सीट से 15 और हातकणंगले सीट से 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
तीसरे चरण में पुरुष मतदाता 1 करोड़ 33 लाख 19 हजार 10 और महिला मतदाता 1 करोड़ 24 लाख 70 हजार 76 और किन्नर मतदाता 652 हैं। तीसरे चरण के मतदान के लिए 56 हजार 25 बैलेट यूनिट और 35 हजार 562 कंट्रोल यूनिट दी गई है। साथ ही 37 हजार 524 वीवीपैट मशीन उपलब्ध कराई गई है। तीसरे चरण की चुनाव प्रक्रिया में 1 लाख 41 हजार 113 कर्मचारी नियुक्त की गई है। जबकि 17 हजार 192 कर्मचारियों को आरक्षित रखा गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा मतदान केंद्र में सखी मतदान केंद्र की व्यवस्था की गई है। जबकि 10 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया का लाइव वेबकास्ट किया जाएगा।
तीसरे चरण की सीटें, मतदान केंद्र और मतदाता
सीट मतदान केंद्र मतदाता
जलगांव 2013 19 लाख 25 हजार 352
रावेर 1906 17 लाख 73 हजार 107
जालना 2058 18 लाख 65 हजार 20
औरंगाबाद 2021 18 लाख 84 हजार 865
रायगड 2179 16 लाख 51 हजार 560
पुणे 1997 20 लाख 74 हजार 861
बारामती 2372 21 लाख 12 हजार 408
अहमदनगर 2030 18 लाख 54 हजार 248
माढा 2025 19 लाख 4 हजार 845
सांगली 1848 18 लाख 3 हजार 53
सातारा 2296 18 लाख 38 हजार 987
रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग 1942 14 लाख 54 हजार 524
कोल्हापुर 2148 18 लाख 74 हजार 345
हातकणंगले 1856 17 लाख 72 हजार 563
Created On :   22 April 2019 2:41 PM GMT