28 करोड़ 50 लाख में बिका मुंबई का फ्लैट, यहां कभी देव साहब ने बनाया था स्टूडियों

This flat of Mumbai sold for 28 crores 50 lakhs
28 करोड़ 50 लाख में बिका मुंबई का फ्लैट, यहां कभी देव साहब ने बनाया था स्टूडियों
28 करोड़ 50 लाख में बिका मुंबई का फ्लैट, यहां कभी देव साहब ने बनाया था स्टूडियों

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के बांद्रा इलाके मे स्थित आनंद नाम की बहुमंजिला इमारत में स्थित एक फ्लैट रिकॉर्ड 1 लाख 2 हजार रुपए प्रति वर्गफुट की दर से बिका। दिवंगत अभिनेता देव आनंद कभी इस घर के मालिक थे उन्होंने यह संपत्ति 1952 में खरीदकर यहां रिकॉर्डिंग स्टूडियों बनाया था। 14 जनवरी को इस संपत्ति का सौदा हुआ और सन्नी साइड डेवलपर्स और देव आनंद के बेटे सुनील आनंद ने यह घर बेंचा जबकि इसे बांद्रा इलाके में ही रहने वाले सभरवाल परिवार ने खरीदा। 2786 वर्ग फुट में फैले इस फ्लैट के लिए कुल 28 करोड़ 50 लाख रुपए का भुगतान किया गया। 

यानी प्रति वर्गफुट संपत्ति की कीमत 1 लाख 2 हजार रुपए पड़ी। बांद्रा इलाके में यह रिकॉर्ड कीमत है, जो संपत्ति के लिए चुकाई गई है। फ्लैट के साथ नए मालिकों को चार कार पार्किंग और कुछ दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी। 2009 के बाद देव आनंद को यह संपत्ति मिली थी। संपत्ति के निर्माण का कार्य चल ही रहा था। इसी दौरान 3 दिसंबर 2011 को देव आनंद की मौत हो गई। उनके बाद उनके बेटे सुनील को इस संपत्ति का मालिकाना हक मिला। जानकारों के मुताबिक इस संपत्ति को इतनी ज्यादा कीमत इसलिए भी मिली क्योंकि इससे देव आनंद का नाम जुड़ा हुआ था। इस सौदे के लिए 85 लाख 50 हजार रुपए की स्टैंप ड्यूटी चुकाई गई। 


 
 

Created On :   18 Jan 2021 1:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story