- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मनसे इस बार नई मुंबई में मनाएगी...
मनसे इस बार नई मुंबई में मनाएगी स्थापना दिवस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा के बाद अब मनसे की नई मुंबई में सभा होगी। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे पार्टी के स्थापना दिवस पर 9 मार्च को नई मुंबई में सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मनसे की परंपरा टूट जा जाएगी। अभी तक मनसे के स्थापना दिवस पर राज मुंबई में सभा को संबोधित करते रहे हैं। चूंकि नई मुंबई मनपा का चुनाव अप्रैल महीने में होना है। इसलिए पार्टी की ओर से चुनाव से पहले माहौल तैयार करने के लिए तय फैसला किया गया है। रविवार को मनसे के पूर्व विधायक नितीन सरदेसाई ने कहा कि यह बात सही नहीं है कि मनपा चुनाव को देखते हुए पार्टी का स्थापना दिवस नई मुंबई में मनाने का फैसला किया गया है। नई मुंबई के कार्यकर्ताओं की लंबे समय से मांग रही है। इसलिए यह यह फैसला किया गया है। इससे पहले भाजपा ने भी नई मुंबई में पार्टी के दो दिवसीय राज्य परिषद अधिवेशन का आयोजन किया था।
Created On :   23 Feb 2020 7:15 PM IST