म्हाडा अध्यक्ष उदय सामंत को मिली धमकी, शिवसेना विधायक ने पुलिस की शिकायत 

Threatens to MHADA president Uday Samant, Shiv Sena MLA complains to police
म्हाडा अध्यक्ष उदय सामंत को मिली धमकी, शिवसेना विधायक ने पुलिस की शिकायत 
म्हाडा अध्यक्ष उदय सामंत को मिली धमकी, शिवसेना विधायक ने पुलिस की शिकायत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। म्हाडा के अध्यक्ष उदय सामंत ने महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक और मुंबई पुलिस आयुक्त को खत लिखकर अपनी जान को खतरा बताया है। सुरक्षा की मांग करते हुए सामंत ने लिखा है कि उनके फैसलों से कई बिल्डर और दलाल परेशान हैं, इसलिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सामंत ने लिखा है कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

शिवसेना विधायक सामंत ने तीन महीने पहले म्हाडा अध्यक्ष की कुर्सी संभाली थी। सामंत के मुताबिक उन्होंने सालों से लंबित पड़ी कई परियोजनाओं को शुरू किया है। दूसरी परियोजनाओं में तेजी के लिए भी वे प्रयासरत हैं। जिन बिल्डरों ने लोगों के साथ ठगी की है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इस फैसले के चलते आम लोगों के मन में म्हाडा की छवि बेहतर हो रही है।

इसके अलावा मैंने म्हाडा को दलालों के चंगुल से मुक्त करने का फैसला किया है। इससे भी असामाजिक तत्व मुझसे नाराज हैं। सामंत ने खत में लिखा है कि अज्ञात लोगों से उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री को खत लिखने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। सामंत के मुताबिक अगर उनके साथ कुछ गलत हुआ तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। 

अधिकारियों पर दबाव बनाने की चाल-मलिक
राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने धमकी के सामंत के दावों को चाल बताया है। मलिक ने कहा कि म्हाडा अध्यक्ष के पास कार्यकारी अधिकार नहीं होते। वह सिर्फ बैठक के बाद अधिकारियों ने जो फैसला लिया उसे मंजूरी देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्यादा अधिकार पाने की चाहत में सामंत इस तरह की चाल चल रहे हैं। मलिक ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। 
 

Created On :   19 Dec 2018 9:05 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story