- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Three flights diverted due to bad weather, passengers are worried due to late
दैनिक भास्कर हिंदी: खराब मौसम से डायवर्ट हुई 3 उड़ानें, लेट-लतीफी से यात्री हो रहे परेशान

डिजिटल डेस्क,नागपुर। मौसम का असर विमानों पर लगातार जारी है। रविवार को एयर इंडिया की दिल्ली से जबलपुर जाने वाली फ्लाइट जबलपुर में मौसम खराब होने के कारण नागपुर डायवर्ट कर दी गई। एयर इंडिया का यह विमान रात 8:00 बजे नागपुर पहुंचा। इसी तरह हैदराबाद से जबलपुर जाने वाला इंडिगो का विमान डायवर्ट होकर रात 9:00 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इंडिगो का कोलकाता से जबलपुर जाने वाला विमान भी नागपुर डायवर्ट किया गया। यह रात 9:20 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर उतरा। जबलपुर व उसके आस-पास जारी भारी बारिश व विजिबिलिटी कम होने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमानों को जबलपुर एयरपोर्ट पर उतारने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद नागपुर एयरपोर्ट प्रशासन से बात हुई और तीनों विमानों को नागपुर डायवर्ट किया गया। एयर इंडिया प्रशासन ने रात में अपने सभी 58 यात्रियों को भोजन कराया। उन्हें सड़क मार्ग से जबलपुर ले जाने की तैयारी चल रही थी। इंडिगो में सवार यात्रियों की इंडिगो प्रशासन ने नागपुर में ही होटल में ठहराने की व्यवस्था की। इन यात्रियों को सोमवार सुबह इंडिगो विमान से जबलपुर भेजा जाएगा।
यह विमान देर से पहुंचे
मुंबई के दो फ्लाइट यहां देरी से लैंड हुए। इंडिगो का मुंबई से दोपहर 1 बजे आनेवाला विमान 51 मिनट देरी से नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। एयर इंडिया का मुंबई से रात 8.35 बजे आनेवाला विमान 1 घंटा 35 मिनट देरी से पहुंचा। दिल्ली से सुबह 11.25 बजे आनेवाला इंडिगो विमान 1 घंटा 16 मिनट देरी से लैंड हुआ। गो एयर का अहमदाबाद से रात 8.15 बजे आनेवाला विमान 24 मिनट देरी से लैंड हुआ।
फिर मौसम विभाग का अनुमान गलत
मौसम विभाग की तरफ से 7 व 8 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी का शहर में कोई असर दिखाई नहीं दिया। लगातार 2 दिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही नहीं हुई। रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 27.1 व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज हुआ। उड़ीसा व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र तैयार होने से 6, 7 व 8 सितंबर को नागपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी। 6 सितंबर को नागपुर में जबर्दस्त बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार 7 सितंबर को रेड अलर्ट की चेतावनी दी। स्कूलों में छुट्टी दे दी गई। प्रधानमंत्री का दौरा रद्द करना पड़ा, मगर छिटपुट ही बारिश हुई। रविवार 8 सितंबर को भी भारी बारिश की चेतावनी दी, लेकिन भविष्यवाणी हवा में उड़ गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहेंगे। छिटपुट बारिश हो सकती है। भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। सोमवार को तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की वृद्धि हो सकती है।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर : पिछले पांच साल में बढ़े साढे चार लाख मतदाता, महिलाओं की संख्या में अधिक बढ़ोतरी
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर पानी-पानी, कई निचली बस्तियां जलमग्न, मार्ग अवरुद्ध
दैनिक भास्कर हिंदी: बनारस से साइकिल पर नागपुर पहुंची बीएचयू की रासेयो टीम,शांति व भाईचारा का दे रहे संदेश
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर की माझी मेट्रो भी हांगकांग की तरह मुनाफे में रहेगी - बृजेश दीक्षित
दैनिक भास्कर हिंदी: पीएम मोदी के दौरे के लिए नागपुर में तैयारियां मुकम्मल, जानिए क्या है शेड्यूल ?