- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- दुर्घटनाओं में तीन की मौत, तीन...
दुर्घटनाओं में तीन की मौत, तीन गंभीर

डिजिटल डेस्क, अमरावती. जिलों में अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अमरावती के नांदगांवपेठ पुलिस थाना अंतर्गत हाईवे पर नांदगांवपेठ के निकट नागपुर से बुलढाणा जानेवाले तेज रफ्तार ट्रैवल्स अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इस ट्रैवल्स में सफर करनेवाले अन्य 14 यात्री सही सलामत है। मृतकों के नाम राहुल विनय गुप्ता (50) व अरुण प्रल्हाद सावले (55) है। वर्धा जिले की कारंजा घाड़गे तहसील के उमरी निवासी तेजस चोपडे (24) व यशकुमार देशमुख (22) समीपस्थ खैरी बांध देखने दोपहिया से निकले। इस दौरान मदनी के पास उनकी दोपहिया अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसमें तेजस की मौत हो गई व यशकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। कारंजा घाडगे पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
Created On :   16 Aug 2022 10:11 PM IST