अलग-अलग जगह बुधवार की रात तीन लोगों की हत्या

Three people were killed at different places on Wednesday night
अलग-अलग जगह बुधवार की रात तीन लोगों की हत्या
अमरावती अलग-अलग जगह बुधवार की रात तीन लोगों की हत्या

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिले में अलग-अलग जगह बुधवार की रात तीन लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जिले के लोणी थाना क्षेत्र अंतर्गत शरनी गांव के दडबडशाह दरगाह में बुधवार की रात दो लोगों की हत्या कर दी गई। मामला गुरुवार की सुबह उजागर हुआ। मृतकों के नाम अनवर बेग अकबर बेग (50) और शेख ताैसिफ अब्दुल रफीक (25) है। थाना क्षेत्र की हद को लेकर भ्रम होने से लोणी पुलिस और बडनेरा पुलिस भी मौके पर पहंुची। घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।  विशेष बात यह है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद 6.30 घंटे तक डबल मर्डर कौन से पुलिस थाना अंतर्गत है इस बात को लेकर जद्दोजहद चल रही थी। दोपहर 3 बजे के करीब पुलिस उपमहानिरीक्षक चंद्रकिशोर मीना ने दरगाह पहंुच घटना का जायजा लिया और जीपीएस लोकेशन के आधार पर थाना क्षेत्र को तय करते हुए मामला ग्रामीण लोणी पुलिस थाने को सौंपा। 

वहीं अमरावती के आसेगांव पूर्णा थाना क्षेत्र के तलनी पूर्णा में पैसों को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने  बड़े भाई और भतीजे पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें बड़े भाई की मौत हो गई। घटना बुधवार की रात को हुई। मृतक का नाम सुरेश किसनराव सोनोने है। अारोपी नरेंद्र सोनोने के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  

Created On :   15 Sept 2022 9:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story