गिरफ्तारी से बचने के लिए कुंद्रा ने दी थी 25 लाख की रिश्वत, छानबीन में कई पोर्न वीडियो बरामद

To avoid arrest, Kundra had given a bribe of 25 lakhs
गिरफ्तारी से बचने के लिए कुंद्रा ने दी थी 25 लाख की रिश्वत, छानबीन में कई पोर्न वीडियो बरामद
गिरफ्तारी से बचने के लिए कुंद्रा ने दी थी 25 लाख की रिश्वत, छानबीन में कई पोर्न वीडियो बरामद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पोर्न रैकेट मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने दावा किया है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए शुरूआत में राज कुंद्रा ने अपराध शाखा के अधिकारियों को 25 लाख रुपए की रिश्वत दी थी। अरविंद श्रीवास्तव उर्फ यश ठाकुर का दावा है कि उनसे भी 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। पुलिस के एक इंफार्मर ने उसे पैसे देने को कहा था। यश ठाकुर ने इसकी शिकायत करते हुए मार्च में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को चार ईमेल भेजे थे। लेकिन एसीबी ने इस शिकायत को अस्पष्ट बताते हुए इसे आगे की जांच के लिए 30 अप्रैल को मुंबई पुलिस के पास भेज दिया। 

मुंबई पुलिस के अधिकारी फिलहाल आरोपों पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। यश ठाकुर मामले के मुख्य आरोपियों में एक हैं। ठाकुर फ्लिज मूवीज उर्फ न्यूफ्लिक्स एप चलाता है। पोर्न मामले में पुलिस ने ठाकुर को आरोपी बनाया था और उसके कानपुर और इंदौर  स्थित बैंक खातों से साढ़े चार करोड़ रुपए जब्त कर लिए गए। ठाकुर ने जो शिकायत की, उसमें वाट्सएप चैट को भी जोड़ा है, लेकिन उसमें कुंद्रा का जिक्र नहीं है। बता दें कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्न रैकेट मामले में मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी के बाद उसे शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। गुरूवार को पुलिस ने कुंद्रा की मेडिकल जांच भी कराई। सूत्रों के मुताबिक कुंद्रा मामले में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहे हैं और कई सवालों के जवाब देने से बच रहे हैं।

70 पोर्न वीडियो बरामद

छानबीन कर रही अपराध शाखा ने कुंद्रा के ऑफिस में छापेमारी के दौरान 70 पोर्न वीडियो बरामद किए हैं। बरामद वीडियो अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस द्वारा तैयार किए गए हैं, जिन्हें पोर्न एप पर प्रसारित किया जाना था। पुलिस वीडियो बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस से भी पूछताछ करेगी। पुलिस कुंद्रा के एप पर प्रसारित करीब 90 अश्लील वीडियो की भी जांच कर रही है, जो 20 से 30 मिनट तक की है।

पोर्न नही अश्लील है कंटेंट

राज कुंद्रा के वकील ने उनका बचाव करते हुए कहा है कि एप में जो वीडियो थे, उसे पोर्न नहीं कहा जा सकता। वह अश्लील वीडियो की श्रेणी में आते हैं। किसी भी वीडियो में दो लोगों को शारीरिक संबंध बनाते हुए नहीं दिखाया गया है।

Created On :   22 July 2021 2:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story