जलगांव, सांगली मनपा के लिए मतदान आज, दाव पर दिग्गजों की साख

Today Polling for Jalgaon, Sangli Municipal Corporation
जलगांव, सांगली मनपा के लिए मतदान आज, दाव पर दिग्गजों की साख
जलगांव, सांगली मनपा के लिए मतदान आज, दाव पर दिग्गजों की साख

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जलगांव और सांगली- मिरज- कुपवाड महानगर पालिका चुनाव के लिए 1 अगस्त को मतदान होगा। सुबह 7.30 से शाम 5.30 तक वोट डाला जा सकेगा। मतगणना 3 अगस्त को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। दोनों मनपा की कुल 153 सीटों के लिए 754 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जलगांव मनपा में भाजपा नेता व प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री गिरीश महाजन की प्रतिष्ठा दांव पर है। जबकि सांगली मनपा में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के सामने सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है।

जलगांव मनपा में भाजपा और शिवसेना के बीच सीधी लड़ाई है। वहीं सांगली में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस का गठबंधन भाजपा और शिवसेना का टक्कर दे रहा है। सांगली राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील की गृह जिला है। 

राज्य में मराठा आरक्षण के लिए हुए हिंसक आंदोलन के कारण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव प्रचार के लिए नहीं जा पाए। इसका भाजपा को कितान नुकसान होगा यह चुनाव परिणाम आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। दोनों मनपा क्षेत्रों में कुल 7 लाख 89 हजार 251 मतदाताओं को मतदान के लिए 1 हजार 13 मतदान केंद्र की व्यवस्था की गई है।

मंगलवार को राज्य चुनाव आयुक्त जे एस सहारिया ने कहा कि चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरी करने के लिए 5 हजार 792 अधिकारी और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। कानून व सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है।

 

चुनाव की स्थिति

 

सांगली- मिरज- कुपवाड मनपा

जलगांव मनपा

कुल प्रभाग

20

19

सीटें

78

75

उम्मीदवार

451

303

मतदाता

 4,24,179

3,65,072

मतदान केंद्र

544

469

तैनात कर्मचारी

3,005

2,787

Created On :   31 July 2018 8:02 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story