ट्राफिक जाम ने रोकी शहर की रफ्तार

Traffic jam stopped the speed of the city
ट्राफिक जाम ने रोकी शहर की रफ्तार
 गोंदिया ट्राफिक जाम ने रोकी शहर की रफ्तार

डिजिटल डेस्क, गोंदिया।  शहर में यातायात को सुचारु रखने के लिए प्रशासन की ओर से लाख प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन यह प्रयास विफल ही साबित हो रहे हैं। गोंदिया शहर में ट्राफिक जाम की समस्या गंभीर होकर नागरिकों को राहत नहीं मिल रही हैं। प्रतिदिन नगर परिषद कार्यालय से सटे चौक पर इस कदर ट्राफिक जाम रहता है कि वाहन चालकों को 15 से 20 मिनट तक खड़े रहना पड़ता हैं। इसी तरह 15 जनवरी की रात को चांदनी चौक से एक बड़ा ट्रक गुजर रहा था। दूसरे मार्ग पर पलटाने में काफी देर लग गई। ऐसे में अन्य वाहन चालक बीच मार्ग पर ही ट्रक के गुजरने का इंतजार करते नजर आए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई एम्बुलेंस नहीं गुजरी, नहीं तो आगे-पीछे करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। गौरतलब है कि गोंदिया शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। बावजूद बड़े वाहन शहर के अंदरुनी मार्गों पर नजर आ रहे हैं। नगर परिषद के सामने बाजार लगता है। इस बाजार परिसर में आए दिन बड़े वाहनों को देखा जा सकता है। साथ ही चौपहिया वाहन और बड़े वाहन एक ही मार्ग पर रहे तो लंबा ट्राफिक जाम हो रहा है। इस मार्ग पर ही अधिकांश व्यवसायिक प्रतिष्ठान होने के कारण यहां दिन-रात ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। चूंकि यह मार्ग पहले से ही सकरा है एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान होने के कारण खरीददार भी अपने दोपहिया वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े करते हैं। जिसके चलते वाहन चालकों एवं राहगीरों को गुजरने के लिए बहुत ही छोटी जगह सड़क पर बचती हंै। ऐसे में यदि कोई चौपहिया वाहन इस मार्ग पर घुस जाए तो सामने तथा पीछे से आ रहे दोपहिया वाहन चालकों एवं नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिन में कई बार इस मार्ग ट्राफिक जाम की स्थिति निर्माण हो जाती है। ऐसे में आवश्यक कार्यों से जल्द गंतव्य पर पहुंचने वालों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती है। बावजूद यहां ट्राफिक को सुचारु करने के लिए यातायात पुलिस कर्मचारी नहीं है। जिससे यहां पर कर्मचारी नियुक्ति की अधिक जरुरत है। इस ओर यातायात पुलिस प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देना आवश्यक है।

Created On :   17 Jan 2022 12:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story