महाराष्ट्र में बना है ट्रांसफर मंत्रालय, भाजपा अध्यक्ष का सरकार पर निशाना

Transfer ministry is made in Maharashtra, BJP presidents target on government
महाराष्ट्र में बना है ट्रांसफर मंत्रालय, भाजपा अध्यक्ष का सरकार पर निशाना
महाराष्ट्र में बना है ट्रांसफर मंत्रालय, भाजपा अध्यक्ष का सरकार पर निशाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने सरकारी अफसरों के तबादलों को लेकर एक बार फिर राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार को निशाना पर लिया है। गुरुवार को उन्होंने ट्वीट के जरिए सरकार पर कटाक्ष किया। पाटील ने कहा कि महाराष्ट्र में एक नए मंत्रालय की स्थापना की गई है। इसका नाम है ट्रांसफर मंत्रालय। इस मंत्रालय के मंत्री कोई एक-दो नहीं बलकि अनेक हैं। इस मंत्रालय का बजट नहीं बलकि टारगेट होता है। पाटील के आरोपों पर सरकार के मंत्रियों ने जवाब दिया।

प्रदेश के राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात ने कहा कि पाटील को भाजपा सरकार के समय किए गए तबादलों की याद आ रही होगी। शायद इसलिए यह बयान दिया है। थोरात ने कहा कि हर साल नियमित रूप से तबादले होते रहते हैं। मुझे पता नहीं है कि पाटील ने किस आधार पर यह बयान दिया है। वहीं प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि पाटील के बयान का मतलब सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा सरकार के समय हुए तबादलों की चर्चा अधिकारी आज भी करते हैं। भाजपा सरकार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। मुश्रीफ ने कहा कि प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री जयंत पाटील ने भाजपा सरकार के समय और वर्तमान में हुए तबादलों की जांच की मांग की है। मेरा मंत्री पाटील की मांग को समर्थन है। 

इससे पहले पाटील ने सरकार के मंत्रियों पर अफसरों के तबादले में मोटी कमाई करने का आरोप लगाया था। पाटील ने कोरोना काल में हुए तबादलों की सीआईडी जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने सरकार को अदालत में जाने की भी धमकी दी थी। 


 

Created On :   20 Aug 2020 3:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story