- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Transfer of 13 officers in CGST and Central Excise
दैनिक भास्कर हिंदी: सीजीएसटी व सेंट्रल एक्साइज में 13 अधिकारियों के ट्रांसफर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क नागपुर-1 आयुक्तालय में अधीक्षक समकक्ष 13 अधिकारियों के तबादले कर िदए गए है। अधिकारियों की सूची केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर के प्रधान आयुक्त प्रमोद कुमार अग्रवाल के कार्यालय से जारी की गई है। यह सूची स्थानीय अधिकारियों की है।
इनके हुए तबादले
- पी.एम. मोंधे को प्रवेंटिव नागपुर-1 से एडजुडिक्शन नागपुर-1 में भेजा गया।
- बी.बी. सुदामे को लीगल नागपुर-1 से आर एडं टी नागपुर-1 में अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
- पी.एस. उके ऑडिट नागपुर-1 से आर एडं टी नागपुर-1 में भेजा गया।
- टी.एस. पाल को स्टाटिस्टिक्स नागपुर-1 से टेक्नीकल नागपुर-1 में भेजा गया।
- एस.जी. जाफरुद्दीन को जीएसटी सेल व सेवल केन्द्र से टेक्नीकल में जीएसटी सेल व सेवल केन्द्र में अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
- धीरज पाटिल को टीआरसी नागपुर-1 से प्रवेंटिव नागपुर-1 में भेजा गया।
- पी.एम कारगांवकर को एडजुडिक्शन नागपुर-1 से प्रवेंटिव के एस.वी. सेल में अतिरिक्त प्रभार िदया गया।
- एस.बी.जे रायलू को डिविजन हिंगणा से डिविजन हिंगणा के एस.वी. सेल एडं टेक्नीकल नागपुर-1 में अतिरिक्त प्रभार िदया गया।
- ए.पी. पराते को विजिलेंस नागपुर-1 से एस.वी. सेल नागपुर-1 भेजा गया।
- एल.आर. निनावे को प्रवेंटिव नागपुर-1 से स्टाटिस्टिक्स नागपुर-1 में भेजा गया।
- अतुल अदकाने को देवरी, भंडारा व नागपुर-1 मुख्यालय के अतिरिक्त प्रभार से रेंज देवरी व भंडारा दिया गया।
- एस.बी. सोनकुसले को रेंज अकोला-2, डिविजन अकोला और नागपुर-2 से रेंज-5 में डिविजन, सिटी व नागपुर-1 में भेजा गया।
- श्रीमती निहारिका को दिल्ली जोन से डिविजन भंडारा, नागपुर-1 भेजा गया।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: तकनीकि खराबी के कारण मुंबई से नागपुर आने वाला विमान हुआ रद्द
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर के मोमिनपुरा बस्ती में चरखा चलाकर महिलाएं चलाती है घर, दिन भर में मिलते हैं मात्र 50 रुपए
दैनिक भास्कर हिंदी: रेलवे ग्रुप (डी) भर्ती के छात्रों का धरना जारी, 4 साल की बच्ची के साथ बैठी नागपुर की प्रीति
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट से लड़ेंगे चुनाव
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर की मालविका ने नेपाल में दिखाया दम, एक सप्ताह में लगातार दूसरा अंतरराष्ट्रीय खिताब