भारतरत्न लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि

Tributes paid to Bharat Ratna Lata Mangeshkar
भारतरत्न लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि
गोंदिया भारतरत्न लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। श्री महावीर मारवाड़ी स्कूल सोसायटी गोंदिया द्वारा प्रसिद्ध गायिका भारतरत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में सभी विभागों के प्रधानाचार्य अजय शामका, अभिषेक अग्रवाल, पंकज शर्मा, प्रधानाचार्या शारदा चौबे, गर्ग, शिक्षक, शिक्षिकाएं आदि उपस्थित थे। जिन्होंने नम आंखों से स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में लता मंगेशकर के जीवनी पर उच्च प्राथमिक शाला के प्रधानाचार्य अभिषेक अग्रवाल ने प्रकाश डाला। संचालन जे.बी. टोंगे ने तथा आभार अजय शामका ने माना। 

स्वर कोकिला को किया नमन 

उधर भंडारा में भारतरत्न स्व. लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस समय  पर शाला के मुख्याध्यापक राजकुमार गभने, उपमुख्याध्यापक राजकुमार राठी, पंकज बोरकर, मनीष साठवणे, लक्ष्मीकांत बिनझाडे , दीपक पडोले ,अशोक लुटे ,दिलीप बुरडे उपस्थित थे। राजकुमार गभने ने लता मंगेशकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। 

 

Created On :   8 Feb 2022 1:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story