30 लाख के प्रतिबंधित कपास बीज के साथ कृषि केंद्र के संचालक समेत दो गिरफ्तार

Two arrested along with restricted cotton seeds of 30 lac rupees
30 लाख के प्रतिबंधित कपास बीज के साथ कृषि केंद्र के संचालक समेत दो गिरफ्तार
30 लाख के प्रतिबंधित कपास बीज के साथ कृषि केंद्र के संचालक समेत दो गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। प्रतिबंधित कपास बीजों को चोरी-छिपे बिक्री की गोपनीय जानकारी मिलते ही कृषि विभाग व आष्टी पुलिस ने संयुक्त रूप से कृषि केंद्र के गोदाम पर छापामार कार्रवाई कर करीब 30 लाख 40 हजार रुपयों का प्रतिबंधित कपास बीज जब्त किया है। यह कार्रवाई आष्टी स्थित हर्ष कृषि केंद्र के संचालक अनिल बाबूराव आल्लुवार के गोदाम परिसर में की गई। मामले में कृषि केंद्र का संचालक अनिल आल्लुरवार और वाहन चालक मानपल्लीवार को आष्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने उन्हें 3 दिन तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चामोर्शी तहसील अंतर्गत आनेवाले आष्टी में हर्ष कृषि केंद्र के संचालक अनिल आल्लुरवार द्वारा प्रतिबंधित कपास बीजों की बिक्री कर अवैध तरीके से वित्तीय लाभ पाने का प्रयास करने की गोपनीय जानकारी कृषि विभाग को मिली थी। जिसके आधार पर कृषि विभाग के दस्ते ने इस मामले की जानकारी आष्टी पुलिस को देकर बुधवार की रात संयुक्त रूप से आलुरवार के घर समीप गोदाम पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान गोदाम में पथक के हाथ कुछ नहीं लगा, लेकिन गोदाम समीप खड़ी चौपहिया वाहन की जांच करने पर वाहन में कपास के बीजों से भरे हुए बोरे दिखाई दिए।

जांच करने पर सभी बीज यह प्रतिबंधित होने की बात स्पष्ट हुई। जिसके बाद दस्ते ने पंचनामा कर प्रतिबंधित बीजों को बरामद किया है। इस कार्रवाई में करीब 30 लाख 40 हजार रुपयों का माल जब्त किया गया है। वहीं प्रतिबंधित बीजों की ढुलाई करनेवाले 3 लाख रुपए कीमत के वाहन को भी जब्त कर आष्टी पुलिस थाने में जमा किया गया। मामले की अधिक जांच पुलिस उपनिरीक्षक जयदीप पाटील कर रहे हैं। कृषि विभाग और पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद कृषि केंद्र संचालकों में खलबली मच गयी है। 

राइस मिल से लाखों का अवैध रासायनिक खाद जब्त
 गोंडपिपरी तहसील अंतर्गत भंगाराम तलोधी निवासी बालाजी राइस मिल में 13 लाख 58 हजार का अवैध यूरिया,ग्रोमर,डीएपी रासायनिक खाद कृषि अधिकारी व पुलिस ने जब्त किया।शीघ्र खरीफ सीजन शुरू होने वाला है। इस दौरान खाद बेभाव बेचने के लिए व्यापारी अवैध रूप से खाद का भंडारण कर रखते है। मूलत: गडचिरोली जिले के आष्टी के व्यापारी अनिल बाबूराव अल्लुरवार ने अवैध खाद का भंडारण  तलोधी के गोडाऊन में रखने की गुप्त जानकारी थानेदार प्रवीण बोरकुटे को मिलने पर कृषि अधिकारी मंगेश पवार के संयुक्त टीम ने छापा मार कार्रवाई कर भंगाराम तलोधी से यूरिया 1800 बैग, ग्रोमर 700  बैग, डीएपी 250 बैग जब्त किए। आरोपी के खिलाफ 420  व विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Created On :   17 May 2019 7:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story