- दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया।
- मैं TMC के साथ हूं। यही समय है, जिनको TMC से प्यार है, वो TMC के साथ रहेंगे: TMC नेता शताब्दी रॉय
- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 15,158 नए मामले सामने आए। 175 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,093 हो गई है।
- इंडोनेशिया में कम से कम 42 लोगों की मौत, भूकंप ने घरों और इमारतों को किया क्षतिग्रस्त
- उत्तराखंड: उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों को स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर छोड़ने वाली नियमावली को मंजूरी
शराब व्यापारी का अपहरण कर वसूली के मामले में मुख्य आरोपी की प्रेमिका सहित 2 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर । शराब व्यापारी का अपहरण कर उससे दस लाख रुपए वसूलने के मामले में गंभीर मोड़ आया। मामले में शेखू की प्रेमिका और उसके दो साथियों को अपराध शाखा के दस्ते ने गिरफ्तार किया है। हालांकि शेखू अभी भी अपने अन्य साथियों के साथ फरार है। अपराध शाखा यूनिट क्र.2 के दस्ते ने फरार गिरोह के सूत्रधार गुलाम नवाज शेखू खान की प्रेमिका और साथी शिवा उर्फ शिवप्रसाद और आकाश चव्हाण नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के दबिश देेते ही भाग निकला शेखू
उल्लेखनीय है कि, 4 सितंबर 2019 को शराब कारोबारी मनीष नगर निवासी प्रशांत आंबटकर (36) ने अंबाझरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि 26 अगस्त 2019 को प्रशांत अपनी कार से कहीं जा रहा था, तभी शंकर नगर से रामनगर के बीच में अापराधिक गिरोह के मुखिया शेखू ने अपने साथियों की मदद से बंदूक की नोंक पर उसका अपहरण किया था। आंखों पर पट्टी बांधकर मनीष को वाड़ी, वड़धामना आदि स्थानों पर घुमाते रहे तथा जान से मारने की धमकी देकर उससे दस लाख रुपए की मांग की गई। इस बीच 26 और 27 अगस्त 2019 की दरमियानी रात बंधक बनाए गए प्रशांत को आरोपी उसके घर लेकर गए और दस लाख रुपए लेने के बाद प्रशांत को छोड़ा गया। घटना के बाद आरोपी मुंबई भाग गए थे। जांच के दौरान अपराध शाखा की यूनिट क्र.2 के निरीक्षक अनिल ताकसांडे को गुप्त जानकारी मिली कि शेखू शहर में आया हुआ है। पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी। शेखू तो पुलिस के हाथ नहीं लगा, लेकिन उसका खास शिवा, आकाश और शेखू की प्रेमिका पुलिस के हाथ लगे। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। निरीक्षक अनिल ताकसांडे ने फरार शेखू और उसके अन्य साथियों को जल्दी ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।