- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- रिश्वत लेते हुए दो गिरफ्तार
रिश्वत लेते हुए दो गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |29 Dec 2021 2:39 PM IST
एसीबी की कार्रवाई रिश्वत लेते हुए दो गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, अमरावती। दो अलग-अलग मामलों में शहर से दो सरकारी कर्मचारियों को एन्टी करप्शन ब्यूरों के अधिकारियों ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पहला मामला नांदगांव खंडेश्वर के महावितरण कंपनी के उपकेंद्र कार्यालय का है। यहां कार्यरत कनिष्ठ अभियंता और उसके एक निजी साथी को एंटी करप्शन विभाग के दल ने बुधवार दोपहर 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते समय रंगेहाथ गिरपु्तार किया। गिरफ्तार कनिष्ठ अभियंता का नाम प्रतीक साहबराव ढवले (28) और उसके साथी का नाम शिवणी रसुलापुर निवासी प्रशांत नीलकंठ नरोडे (29) है।
दूसरी ओर अमरावती जिलाधीश कार्यालय के भूसुधार विभाग में वरिष्ठ लिपिक विजय मनोहर बसवनाथे (57) को एंटी करप्शन विभाग ने 30 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
Created On :   29 Dec 2021 8:06 PM IST
Next Story