नाले में बस गिरने से 2 की मौत, 22 घायल

two died and 22 were injured in a bus road accident near Tamhini
नाले में बस गिरने से 2 की मौत, 22 घायल
नाले में बस गिरने से 2 की मौत, 22 घायल

डिजिटल डेस्क, पुणे। ताम्हिणी गांव के पास पंद्रह से बीस फीट गहरे एक सूखे नाले में बस गिरने से दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 22 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना पुणे-कोलाड़ मार्ग पर हुई।

जानकारी के अनुसार पुणे से कुछ लोग बस में सवार होकर केलशी घूमने जा रहे। तभी बीच रास्ते में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में संजीवनी निवृत्ति साठे (53, औंध), योगेश पाठक (नवी पेठ) की मौत हो गई है। उक्त घटना पौड़ पुलिस थाने में दर्ज की गई है। मृतक और घायल एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। सभी कोंकण में केलशी घूमने के लिए जा रहे थे। शनिवार के तड़के करीब एक बजे सभी निजी बस से पुणे से निकले। बस अभी ताम्हिणी गांव के निकट पहुंची ही थी कि एक मोड़ पर बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सूखे नाले में जाकर पलट गई। इसमें संजीवनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गईं। आर्य केलकर नामक लड़के ने पुलिस को सूचित किया। आर्य बस में ही बैठा हुआ था और जैसे - तैसे वह खिड़की से बाहर आया। आर्य ने सभी छोटे बच्चों को भी बस से बाहर निकाला और लोगों को मदद के लिए बुलाया। लोगों ने घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान योगेश पाठक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Created On :   27 April 2019 4:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story