अलग अलग जगहों पर दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, 12 घायल 

Two killed, 12 injured in accidents
अलग अलग जगहों पर दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, 12 घायल 
दर्दनाक अलग अलग जगहों पर दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, 12 घायल 

डिजिटल डेस्क, अमरावती/यवतमाल/चंद्रपुर. जिलों में अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और 12 व्यक्ति घायल हुए। अमरावती के चिखलदरा थाना क्षेत्र के कोहना गांव के पास एक पिकअप वाहन ने दोपहिया को टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया सवार युवती की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यवतमाल जिले की मारेगांव तहसील के ग्राम बोटोणी में मंगलवार की सुबह  दोपहिया चालक ने राहगीर गोविंदा पांडुरंग खंडरे (60) को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गयी। चंद्रपुर जिले की ब्रह्मपुरी तहसील के पारडगांव के समीप सोमवार 12 दिसंबर की रात एम्बुलेंस ने सड़क पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी।  दुर्घटना में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर होने से उन्हें नागपुर रेफर किया गया है।  उल्लेखनीय है कि सोमवार को ब्रह्मपुरी के ग्रामीण अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था। इसी शिविर में जाने के लिए 12 लोग एंबुलेंस में सवार थे। एम्बुलेन्स चालक सुनील मारवाड़े के खिलाफ ब्रह्मपुरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।  
 

Created On :   13 Dec 2022 9:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story