नाशिक से बरामद दो महीने का अगवा बच्चा-सीएसटी से हुआ था चोरी, नाबालिग से शादी करनेवाली महिला को जमानत

Two-month-old kidnapped child found from Nashik
नाशिक से बरामद दो महीने का अगवा बच्चा-सीएसटी से हुआ था चोरी, नाबालिग से शादी करनेवाली महिला को जमानत
नाशिक से बरामद दो महीने का अगवा बच्चा-सीएसटी से हुआ था चोरी, नाबालिग से शादी करनेवाली महिला को जमानत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटीएम) से अगवा हुए एक दो महीने के बच्चे को ठाणे पुलिस ने नाशिक से बरामद कर लिया है। दरअसल ठाणे पुलिस की अपराध शाखा मुंब्रा से अगवा हुए एक 10 साल के बच्चे की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सीएसटीएम से बच्चे को अगवा किए जाने की वारदात सामने आई। ठाणे पुलिस ने दोनों मामलों की सीसीटीवी तस्वीरों की जांच की तो आरोपी महिला की कद काठी में समानता दिखी। इसके बाद पुलिस आरोपी महिला तक पहुंच गई। लेकिन महिला का दावा है कि मुंब्रा से अगवा बच्चे के मामले में उसे कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद आरोपी महिला को आगे की जांच के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।

गिरफ्तार महिला का नाम नीलम बोरा (35) है। उसे पंचवटी के रामवाडी स्थित श्रद्धा पार्क में स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। बरामद बच्चा 29 मार्च की सुबह साढ़े छह बजे के करीब चोरी हुआ था जब प्लेटफार्म पर साथ सो रही उसकी मां बाथरूम चली गई थी। बच्चे की मां सुनीता सोंड ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि वापस आने के बाद उसका बच्चा गायब था। आरोपी महिला की सीसीटीवी तस्वीरें हासिल करने के बाद रेलवे पुलिस मामले की तहकीकात कर रही थी। इसी बीच ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने 10 महीने के सलमान खान नाम के बच्चे को अगवा करने के मामले की छानबीन करते हुए आरोपी महिला तक पहुंच गई। हालांकि उस मामले में आरोपी महिला ने बुरखा पहन रखा था लेकिन उसकी कद काठी सीएसटीएम में बच्चा चोरी करने वाली महिला से मिलती थी इसीलिए ठाणे पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। डीसीपी दीपक देवराज ने बताया कि आरोपी महिला को आगे की जांच के लिए रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।  

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफार्म से अगवा हुए 2 माह के बच्चे की अपहरण की गुत्थी ठाणे क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने सुलझाई है ।पुलिस ने  नाशिक निवासी महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे में रहे बालक को सुरक्षित बरामद किया है ।गिरफ्तार 35 वर्षीय निलम संजय बोरा को पुलिस हिरासत में रखा है। दोनो घटना में एक ही महिला के होने की आशंका के बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने  जीआरपी के साथ संयुक्त तहकीकात सुरु की थी। cctv, तांत्रिक विश्लेषण और मुखबिरों द्वारा मिली सूचना पर  क्राइम ब्रांच के अधिकारियो ने  नाशिक में दबिश दी और आरोपी 
नीलम बोरा को धर दबोचा ।पूछताछ के बाद पुलिस ने नीलम बोरा के पास से बच्चे को जब्त किया और उसे उसके मा को सुपुर्द किया।

नाबालिग लड़के से शादी करनेवाली महिला को कोर्ट ने दी जमानत

उधर मुंबई की एक विशेष अदालत ने नाबालिग लड़के से शादी करनेवाली एक महिला को 40 हजार रुपए के निची मुचलके पर जमानत प्रदान की है। इससे पहले अभियोजनपक्ष ने न्यायाधीश एसजे घरत के सामने मामले में आरोपी महिला की जमानत का विरोध किया। अभियोजनपक्ष के अनुसार आरोपी महिला ने न सिर्फ आत्महत्या की धमकी देकर लड़के के साथ जबरन संबंध बनाए बल्कि उससे शादी भी की। अब यदि उसे जमानत प्रदान की जाती है तो वह मामले से जुड़े सबूतों के साथ छेड़छाड कर सकती है।  कुर्ला पुलिस ने लड़के की मां की शिकायत के बाद आरोपी महिला को नवंबर 2018 को गिरफ्तार किया था। वहीं आरोपी महिला की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने कहा कि इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और पुलिस ने आरोपपत्र भी दायर कर दिया है। इसलिए मामले से जुड़े सबूत के साथ छेड़छाड करने का सवाल ही नहीं पैदा होता है। मामले से जुड़े दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी महिला को 40 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत प्रदान कर दी और उसे अदालत की अनुमति के बिना महाराष्ट्र से बाहर न जाने का निर्देश दिया। 
 

Created On :   15 April 2019 9:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story