- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- व्यापारी को लगाया 4 करोड़ का चूना,...
व्यापारी को लगाया 4 करोड़ का चूना, गिरफ्त से दूर आरोपी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शेयर से ज्यादा पैसे कमाने का लालच एक व्यापारी को मंहगा पड़ गया। दो लोगों ने उसे छह महीने में 10 फीसदी कमाई का लालच देकर चार करोड़ 79 लाख का चूना लगा दिया। मलबार पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शिकायतकर्ता पराग शाह (44) से संपर्क किया और कहा कि वे अगर अपने पास मौजूद शेयर उनके डीमैट खाते में स्थानांतरित कर दें तो वे छह महीने में 10 फीसदी मुनाफा दे सकते हैं। यही नहीं आरोपियों ने मुनाफे के साथ सारे शेयर भी वापस करने का वादा किया था।
भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने शुरूआत में कुछ रकम व्यापारी को दी भी। लेकिन बाद में शेयर की कीमतें बढ़ने के बाद उसे वापस करने के बजाय आरोपियों ने बेंच दिया। जिसके चलते शाह को चार करोड़ 79 लाख रुपए का चूना लगा। ठगी का एहसास होने के बाद शाह ने मामले की शिकायत मलबार हिल पुलिस स्टेशन में की जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 120(बी) के तहत एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
कपड़ा व्यापारी को ठगा
संदीप धानुका नाम के एक कपड़ा व्यवसायी ने एलटी मार्ग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि तीन लोगों ने उसे 1 करोड़ 17 लाख रुपए का चूना लगा दिया। धानुका के मुताबिक उन्होंने आरोपियों पर भरोसा कर उन्हें 1,17,47,716 रुपए का कपड़ा दे दिया। इसके ऐवज में उन्हें आरोपियों ने भुगतान के लिए चेक दिया था। लेकिन बाद में खाते में पैसे न होने के चलते चेक बाउंस हो गया। पुलिस ने धानुका की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 420 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Created On :   27 April 2018 8:06 PM IST