स्वच्छ भारत अभियान के बीच लापरवाही की दो तस्वीरें
By - Safal Upadhyay |27 Feb 2023 11:35 AM GMT
शहडोल स्वच्छ भारत अभियान के बीच लापरवाही की दो तस्वीरें
डिजिटल डेस्क,शहडोल। शहर में स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर कागजी खानापूर्ति से नागरिकों की परेशानी कम नहीं हो रही है। पहली तस्वीर बुढ़ार चौक से बसस्टैंड मार्ग की है। यहां जर्जर नाली और सडक़ कचरा फैला है। दूसरी तस्वीर वार्ड क्रमांक 23 पर पुराना आरटीओ के समीप की है। यहां गंदगी और कचरे के कारण नाली जाम होने की समस्या दिनो दिन विकराल रुप ले रही है। नाली का गंदा पानी सडक़ पर बहने से वार्डवासियों को सडक़ पर चलना मुश्किल हो जाता है। नागरिकों ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान में शहरों की रैकिंग के सर्वेक्षण के बीच सफाई में ऐसी लापरवाही ठीक नहीं है।
Created On :   27 Feb 2023 11:34 AM GMT
Next Story