शादीशुदा होने के बावजदू दो सहेलियों को प्रेम में फंसाया, जमकर की धुनाई

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
शादीशुदा होने के बावजदू दो सहेलियों को प्रेम में फंसाया, जमकर की धुनाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दो सहेलियों को प्यार का झांसा देने वाले शादीशुदा आशिक की एक प्रेमिका ने दूसरी के सामने ही जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान व्यक्ति ने भी युवती से मारपीट की। घटना कोराड़ी थानांतर्गत की है। आरोपी प्रेमी पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 

दोनों में हुआ विवाद
विशाल के शादीशुदा होने के बावजूद महिला और उसकी सहेली के साथ प्रेम संबंध होने से महिला विशाल पर भड़क गई। वह उससे अपने संबंध खत्म करना चाहती थी। आरोप-प्रत्यारोप से सहेली के सामने ही महिला और विशाल में विवाद हो गया। उसके बाद विशाल ने महिला की पिटाई कर दी और गाली-गलौज कर उसे अपमानित किया। इससे नाराज महिला भी विशाल से भिड़ गई और पिटाई कर दी। उसके बाद मामला थाने पहुंचा। महिला की शिकायत पर विशाल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। 

बात करने बुलाया था
पुलिस के अनुसार आरोपी विशाल भीमराव मेंढे (34) चंद्रिकापुरे ले-आउट निवासी है। विशाल शादीशुदा है और निजी क्षेत्र में कार्यरत है। करीब 7 वर्ष से विशाल का 34 वर्षीय महिला और उसकी सहेली से 12 वर्ष से प्रेम संबंध थे। गत कुछ दिनों से महिला को अपनी सहेली के साथ प्रेम संबंध होने की भनक लगी थी, जिससे वह आखिरी बार विशाल से बात करने के लिए कोराड़ी मंदिर के पीछे खापरखेड़ा रोड पर शनिवार की रात करीब आठ बजे अपनी सहेली के साथ गई थी। साथ में विशाल भी था। 

बात करने के लिए मांगा मोबाइल, लेकर हुआ फरार
धंतोली थानांतर्गत निजी अस्पताल में झांसा देकर महिला मरीज का मोबाइल लेकर एक व्यक्ति फरार हो गया। घटित प्रकरण से अस्पताल के अन्य मरीजों में हड़कंप मचा रहा। थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को सरगर्मी से तलाश रही है। वर्धा जिला के हिंगनघाट निवासी हाजी हैदरअली अजानी (38) की मां को धंतोली स्थित एक निजी अस्पताल के कमरा नंबर एस-4 में भर्ती किया गया है। हैदरअली का भाई नाश्ता लाने बाहर गया था, तभी उसकी मां के कमरे में अज्ञात व्यक्ति घुस आया। उसने हैदर अली की मां से किसी से बात करने के लिए मोबाइल मांगा। बात करने के बाद वह व्यक्ति कुछ समय कमरे में ही बैठा रहा और मौका मिलते ही मोबाइल लेकर गायब हो गया। मोबाइल की कीमत 12 हजार रुपए बताई गई है। मामले की संबंधित थाने में शिकायत दर्ज की गई है, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। उसकी तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। जांच जारी है। 
 

Created On :   21 Jan 2019 9:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story