उत्तरी हवाओं का यू-टर्न, 24 घंटें में दिन का 6 डिग्री लुढक़ा पारा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सर्द हवाओं से ठिठुरते दिखे लोग उत्तरी हवाओं का यू-टर्न, 24 घंटें में दिन का 6 डिग्री लुढक़ा पारा

डिजिटल डेस्क,कटनी। उत्तरी हवाओं ने यू टर्न लिया। नतीजा  यह हुआ कि 24 घंटे में ही दिन का पारा 6 डिग्री लुढक़ते हुए 20 पर जा पहुंचा। एक दिन पहले यह 26 पर बना रहा। 15 जनवरी को रात का  तामपान 9.2 डिग्री रहा वहीं दिन का अधिकतम तापमान 20.7 रहा। मकर संक्रांति के बाद अक्सर कहा जाता है कि ठंड कम हो जाती है लेकिन इस बार ठंड ने मकर संक्रांति के बाद ठंड अधिक बढ़ गई है। विशेषज्ञ इसके पीछे हवाओं के लौटने को वजह मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार पहले दक्षिण पूर्वी हवा आ रही थी। इसके कारण दिन और तापमान में बढ़ोतरी हुई थी।  अब हवा की दिशा बदल गई है और वह उत्तर पूर्व हो गई है। इसके कारण दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। जिससे पारा गोता लगा रहा है।

आगामी समय में और तेज ठंडक

कटनी शहर समेत पूरे जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान अभी और गिरने का अनुमान है। यह स्थिति दो-तीन दिन रह सकती है। इसके बाद दिन का तापमान बढऩे लगेगा। वहीं रात का तापमान स्थिर हो जाएगा। रविवार को सुबह से ही ठंडी हवाओं के कारण कंपकपी बनी रही। बढ़ती ठंड से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। सर्दी जनित बीमारियां जुकाम सहित मौसमी बीमारियां लोगों को परेशान कर रही हैं।

रविवार दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

इस तरह से रही चाल
तापमान         रात        दिन
15 जनवरी     9.2      20.7
14 जनवरी     12       26.5
13 जनवरी    10.2      27
12 जनवरी     7.2      27.3
11 जनवरी     6.4      28.3
10 जनवरी     5.7      26.5
 9 जनवरी     3.4       27.6
(ताममान डिग्री सेल्सियस में)

खेतों में धुएं की सलाह

कृषि विशेषज्ञों ने खेतों में धुआं कर फसलों को पाले से बचाने की सलाह दी है। आगामी दिनों में तापमान कम होने के आसार है लेकिन पाला पडऩे के आसार कम नहीं है। बावजूद अधिक समय तक पत्तों पर ओस जमा रहने पर फसलों को नुकसान हो सकता है। इसलिए किसान रात को खेत की मेढ़ पर धुआं कर फसलों को नुकसान होने से बचा सकते हैं। हालांकि तापमान 5 डिग्री से कम होने पर पाला पडऩे की आशंका बढ़ जाती है लेकिन अभी तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आने की संभावना है। इसलिए इस संबंध में किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए  किसानों को इस सलाह पर अमल करने के लिए कहा जा रहा है।

इनका कहना है

अभी एक दो दिन तापमान और नीचे आएगा। इसके बाद बढ़ेगा। अभी दिन का तापमान बढ़ेगा और तापमान स्थिर रहेगा।
-डॉ संदीप चंद्रवंशी, मौसम वैज्ञानिक, कृषिविज्ञान कें द्र, पिपरौध कटनी
 

Created On :   16 Jan 2023 9:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story