बीजेपी के नए प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कहा - कभी मंत्रालय न जाने वाले सीएम हैं उद्धव

Uddhav is the CM who never goes to the ministry - Prem Shukla
बीजेपी के नए प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कहा - कभी मंत्रालय न जाने वाले सीएम हैं उद्धव
बीजेपी के नए प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कहा - कभी मंत्रालय न जाने वाले सीएम हैं उद्धव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र भयानक त्रासदी से गुजर रहा है। राज्य को ऐसा मुख्यमंत्री मिला, जो कभी मंत्रालय ही नहीं जाते है। 1996 में बनी शिवसेना-भाजपा सरकार को शिवशाही कहा जाता था पर शिवसेना के नेतृत्व वाली तीन दलों की सरकार शवशाही में तब्दील हो गई है। यह बात भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कही। शुक्रवार को मुंबई भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस समय महाराष्ट्र बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा है। उद्धव ने शिवसेना को ‘सोनिया सेना’ बना दिया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित हुआ और अब आशंका है कि कोरोना की तीसरी लहर महाराष्ट्र व केरल जैसे राज्यों से शुरु हो सकता है। शिवसेना के मुखपत्र दोपहर का सामना के स्थानीय संपादक रहे शुक्ल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कुछ मीडिया संस्थानों को मैनेज कर बेस्ट सीएम का तमगा हासिल किया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो कभी मंत्रालय ही नहीं जाते। कोरोना संकट में जब विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस राज्यभर का दौरा कर रहे थे, तो मुख्यमंत्री ठाकरे घर बैठे थे। अभी भी विपक्ष ही बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही है। मुख्यमंत्री के सलाहकार अजोय मेहता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शुक्ल ने कहा कि मेहता सत्ता के दलालों से लाभ प्राप्त करते रहे हैं। राज्य में तबादला उद्योग का रुप ले चुका है। 

भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा का शोक प्रस्ताव

मुंबई भाजपा कार्यालय में मुंबई भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिवृष्टि में जान गवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक प्रस्ताव पारित किया गया। मुंबई भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के साथ है। 
 

Created On :   23 July 2021 1:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story