उद्धव ने भाजपा को याद दिलाया सीटों के बंटवारे का 50-50 का फार्मूला

Uddhav reminded BJP 50-50 formula for seat sharing
उद्धव ने भाजपा को याद दिलाया सीटों के बंटवारे का 50-50 का फार्मूला
उद्धव ने भाजपा को याद दिलाया सीटों के बंटवारे का 50-50 का फार्मूला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर जारी जुबानी जंग के बीच शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से सीटों के बंटवारे के लिए घोषित 50-50 के फार्मूले की याद दिलाई है। बुधवार को मातोश्री में पत्रकारों से बातचीत में उद्धव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना और भाजपा के बीच गठबंधन होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन के ऐलान के समय विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय हो गया था। मुख्यमंत्री ने फार्मूले की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार व्यक्ति की घोषणा के बाद इस पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। शिवसेना और भाजपा के मनोमिलन के बारे में सवाल उठाने का कोई कारण नहीं है। उद्धव ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मेरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच चर्चा हुई थी। इसी समय विधानसभा चुनाव के लिए युति का फार्मूला तय हो गया था। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस के दिलीप सोपल शिवसेना में शामिल 

सोलापुर के बार्शी सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक दिलीप सोपल ने शिवसेना में प्रवेश कर लिया है। पक्ष प्रमुख ठाकरे ने सोपल को शिवबंधन बांधकर में शिवसेना में शामिल किया। सोपल राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार के करीबी माने जाते रहे हैं। इस दौरान सोलापुर के कांग्रेस के पूर्व विधायक दिलीप माने और पुणे के राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता व पुणे जिला मध्यवर्ती बैंक के निदेशक आत्माराम कलाटे ने भी शिवेसना में प्रवेश किया। 

Created On :   28 Aug 2019 2:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story