उद्धव की चेतावनी- महाराष्ट्र से जबरन कारोबार नहीं ले जाने देंगे, उत्तरभारतीयों ने कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे योगी का अपमान

Uddhav said- will not let forcibly take away business from Maharashtra
उद्धव की चेतावनी- महाराष्ट्र से जबरन कारोबार नहीं ले जाने देंगे, उत्तरभारतीयों ने कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे योगी का अपमान
उद्धव की चेतावनी- महाराष्ट्र से जबरन कारोबार नहीं ले जाने देंगे, उत्तरभारतीयों ने कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे योगी का अपमान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुंबई दौरा सत्ताधारी महा विकास आघाडी के नेताओं को रास नहीं आया है। कांग्रेस के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वह राज्य से किसी को ‘जबरन’ कारोबार नहीं ले जाने देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र को किसी की उन्नति से ‘‘जलन’’ नहीं है, बशर्ते यह निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के तहत हो। आदित्यनाथ बुधवार को मुंबई में  उद्योगपतियों और फिल्म जगत की शख्सियतों से मुलाकात करेंगे। इसके पहले प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने आरोप लगाया था कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड को मुंबई से बाहर ले जाने की साजिश की जा रही है। छोटे कारोबारियों की हिमायत करने वाले एक संगठन आईएमसी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ठाकरे ने कहा, ‘‘हम किसी की प्रगति से नहीं जलते। अगर कोई प्रतिस्पर्धा करके प्रगति करता है तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, अगर आप जबरन कोई चीज ले जाना चाहेंगे तो मैं ऐसा नहीं होने दूंगा और आप (उद्योगपति) भी ऐसा नहीं चाहेंगे। ठाकरे ने कहा कि आज कोई व्यक्ति आ रहा है। वे आपसे भी मुलाकात करेंगे और आपको निवेश करने के लिए कहेंगे। लेकिन उन्हें महाराष्ट्र की आकर्षण क्षमता का पता नहीं है, यह इतना मजबूत है कि लोग यहां से वहां जाना भूल जाते हैं। ठाकरे ने कहा कि महामारी के कारण अर्थव्यवस्था को झटका लगा लेकिन अब वह धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। उन्होंने कहा कि महामारी के कारण बनी स्थिति स्थायी नहीं है और आर्थिक गतिविधियां बहाल हो जाने पर धन प्रवाह भी शुरू हो जाएगा। 

बर्दास्त नहीं करेंगे योगी का अपमान

उधर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जायेगा। अब हर अपमान का मुंह तोड़ जबाव दिया जायेगा। मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष  जयप्रकाश सिंह ने कहा कि कांग्रेस योगी का अपमान करना चाह रही। उन्होंने कहा कि वोट लेने के लिए सभी उत्तर भारतीयों के बीच तो जाते है, लेकिन जब उसी उत्तर भारत का कोई वरिष्ठ नेता मुंबई प्रवास पर आता है तो उस दौरान उनकी पार्टी के द्वारा उनका अपमान किया जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का अपमान पूरे उत्तर भारत खासकर उत्तर प्रदेश की आम जनता का अपमान है। हम इसे कतई सहन नहीं कर सकते है। हर अपमान का जनता समय पर मुंहतोड़  जवाब देगी।

Created On :   1 Dec 2020 4:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story