तेज रफ्तार भागती बस ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, एक की मौत, पत्नी व बच्चे घायल

Uncontrolled speedy bus rammed two wheeler, 1 died, 2 injured
तेज रफ्तार भागती बस ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, एक की मौत, पत्नी व बच्चे घायल
तेज रफ्तार भागती बस ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, एक की मौत, पत्नी व बच्चे घायल

डिजिटल डेस्क, परासिया/छिंदवाड़ा। परासिया-छिंदवाड़ा मार्ग पर सोमवार की दोपहर 3 बजे एक तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रहे दोपहिया सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में दोपहिया चालक की जहां दर्दनाक मौत हो गई है, तो वहीं उसकी पत्नी और पांच साल का बच्चा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने शव को पंचनामा के लिए भेजते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार-
मिली जानकारी के अनुसार जुन्नारदेव निवासी ठेकेदार महेंद्र सिंह ठाकुर अपनी पत्नी नीलू ठाकुर और बेटा बाबू ठाकुर के साथ दोपहिया वाहन से शादी समारोह में शामिल होने चौरई जा रहा था। कोसमी मंदिर के आगे मोड़ पर अचानक तेज रफ्तार से सामने आई बस क्रमांक एमपी 51 पी 0585 के चालक ने रांग साइड आकर दोपहिया को टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल मृतक की पत्नी और बेटे को तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक अस्पताल पंहुचाया गया हैं। जहां से पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर-
वहीं चौरई मार्ग पर रविवार की रात लगभग 11 बजे दोपहिया से इसरा उमरिया जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं उसके साथ बैठी मृतक की मां और मौसी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि रैय्यतवाड़ी मुजावर निवासी अभिषेक पिता बबलू सल्लाम उम्र 20 वर्ष दोपहिया से अपनी मां और मौसी को लेकर रात्रि में इसरा उमरिया रिश्तेदारी में जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनिता बाई और विनिता बाई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। घटना पर कुंडीपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Created On :   6 May 2019 4:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story