युवक के साथ किया गया अप्राकृतिक सामूहिक सैक्स, जान बचाने करना पड़ा ऑपरेशन

Unnatural group sex done with young man, serious in hospital
युवक के साथ किया गया अप्राकृतिक सामूहिक सैक्स, जान बचाने करना पड़ा ऑपरेशन
युवक के साथ किया गया अप्राकृतिक सामूहिक सैक्स, जान बचाने करना पड़ा ऑपरेशन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नई मुंबई के वाशी इलाके में एक 36 वर्षीय युवक के साथ सामूहिक अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अपराध का शिकार हुए युवक की हालत इतनी खराब थी कि जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टरों को आपात ऑपरेशन करना पड़ा। वाशी पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात सोमवार को सेक्टर वाशी सेक्टर आठ में एक सुनसान इलाके में हुई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह एक सुनसान जगह पर सिगरेट पी रहा था। तभी पांच आरोपी जबरन खींचकर अपने साथ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपियों ने पीड़ित के शरीर में नारियल का खोल भी डाल दिया। पीड़ित के मुताबिक सभी आरोपी 25 से 30 साल की उम्र के थे। पुलिस को शक है कि आरोपी भी वारदात के समय नशे में थे।

पीड़ित के बेहोश होने के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। होश में आने के बाद वह किसी तरह मुख्य सड़क तक पहुंचा और वहीं गिर गया। कुछ राहगीर उसे अस्पताल ले गए जिसके बाद एक निजी अस्पताल में पीड़ित का आपात ऑपरेशन करना पड़ा। वाशी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 377, 34 के तहत अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

 

Created On :   25 Sept 2019 7:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story