तीसरे चरण के मतदान में मामूली गिरावट, सांस्कृतिक नगरी पुणे के नागरिक मतदान में फिसड्डी 

 तीसरे चरण के मतदान में मामूली गिरावट, सांस्कृतिक नगरी पुणे के नागरिक मतदान में फिसड्डी 
 तीसरे चरण के मतदान में मामूली गिरावट, सांस्कृतिक नगरी पुणे के नागरिक मतदान में फिसड्डी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी और विद्वानों की नगरी पुणे के निवासी मतदान में फीसड्डी साबित हुए हैं। जबकि कोल्हापुरवासी मतदान सबसे आगे रहे। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के पुणे लोकसभा सीट पर सबसे कम 49.84 प्रतिशत मतदान हुआ है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पुणे सीट पर 54.14 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। साल 2014 की तुलना में इस बार में 4.3 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के 14 सीटों पर कुल 62.37 प्रतिशत मतदान हुआ। बुधवार को मुख्य चुनाव अधिकारी की तरफ से मतदान के अंतिम आंकड़े जारी किए गए। इसके अनुसार साल 2014 में इन 14 सीटों पर 62.88 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। साल 2014 के मुकाबले 0.51 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। साल 2014 की तुलना में जलगांव सीट पर 1.88 प्रतिशत, रावेर सीट पर 2.08 प्रतिशत, जालना सीट पर 1.6 प्रतिशत, रायगड सीट पर 2.66 प्रतिशत, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट पर 3.87, कोल्हापुर सीट पर 1.02 प्रतिशत और हातकणंगले सीट पर 2.72 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।  वहीं साल 2014 के मुकाबले औरंगाबाद सीट पर 1.56 प्रतिशत, बारामती सीट पर 2.71 प्रतिशत, अहमदनगर सीट पर 1.93 प्रतिशत, माढा सीट पर 1.05 प्रतिशत, सांगली सीट पर 1.92 प्रतिशत, सातारा सीट पर 3.58 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। 

लोकसभा क्षेत्र             2019            2014

जलगांव                    56.12           58.00
 रावेर                        61.40           63.48
जालना                     64.55            66.15
औरंगाबाद                 63.41            61.85
रायगड                     61.81            64.47
 पुणे                        49.84             54.14
बारामती                   61.54            58.83
अहमदनगर               64.26            62.33
माढा                        63.58             62.53
सांगली                     65.44             63.52
सातारा                     60. 37            53.79
रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग     61.69            65.56
कोल्हापुर                  70.70            71.72
हातकणंगले              70.28            73.00
 कुल                        61.37            62.88   

तेज धूप गर्मी और कुछ मतदाताओं के नाम सूची में होना भी वहज

बात पुणे की करें तो स्मार्ट सिटी के रूप में उभर रहे शहर में मतदान प्रतिशत घटा है। जबकि मतदान प्रतिशत बढ़ेगा ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था। सभी राजनीतिक पार्टियों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसके लिए काफी कोशिशें की थी। कुछ तो संस्थाओं ने घर घर जाकर मतदान जागृति के लिए अपील की थी। इसके बावजूद भी इस बार मतदाताओं में उदासीनता दिखाई दी। निवार्चन क्षेत्र में विधानसभा के छह निर्वाचन क्षेत्र आते हैं। जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार शहर में मतदाताओं की कुल संख्या 20 लाख 75 हजार 39 हैं, उनमें महज 10 लाख 34 हजार 154 मतदाताओं ने ही मतदान किया हैं। पूरे छह निर्वाचन क्षेत्रों से महज 49.84 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। पिछले चुनाव में 54.11 प्रतिशत मतदान हुआ था। माना जा रहा है कि कड़ी धूप से बेहाल पुणेवासियों ने घर के बाहर जाना मुनासिब नहीं समझा। इसके अलावा कई मतदाताओं के नाम सूची में न होने के कारण भी चुनाव से वंचित रहना पड़ा। 

बारामती में मिला अच्छा प्रतिसाद

बारामती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में छह विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्र आते हैं, जिनमें मतदाताओं की संख्या 21 लाख 12 हजार 208 हैं। उनमें 12 लाख 99 हजार 792 मतदाताओं ने मतदान किया। जिनका प्रतिशत 61.54 प्रतिशत रहा। पिछली बार 70. 24 प्रतिशत मतदान हुआ था। 
 

Created On :   24 April 2019 3:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story