- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- विधानसभा स्नातक और शिक्षक सीट के...
विधानसभा स्नातक और शिक्षक सीट के लिए हुआ मतदान, शिक्षक रहे आगे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधान परिषद की स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए हुए मतदान में शिक्षक मतदान में आगे रहे पर स्नातक मतदाता एक बार फिर फिसड्डी साबित हुए। सोमवार को विधान परिषद की स्नातक व शिक्षक सीटों के लिए हुए मतदान में शिक्षतों ने जमकर मतदान किया जबकि मुंबई में स्नातक मतदाताओं के मतदान का आकड़ा कम रहा।
नाशिक शिक्षक सीट के लिए कुल 92.30 फीसदी मतदान हुआ। इनमें नंदुरबार में 95.08 प्रतिशत, धुले में 92.27 प्रतिशत, जलगांव में 91.89 प्रतिशत, अहमदनगर में 92.14 व नाशिक में 91.80 प्रतिशत मतदान हुआ। मुंबई शिक्षक सीट के लिए कुल 83.26 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें मुंबई शहर में 83.75 प्रतिशत व मुंबई उपनगर में मतदान प्रतिशत 83.15 रहा।
शिक्षकों के मुताबिक स्नातक वोटिंग में पीछे रहे। मुंबई स्नातक सीट के लिए कुल 53.23 फीसदी मतदान हुआ। इसमें मुंबई शहर में 53.20 और मुंबई उपनगर में मतदान का आकड़ा 53.24 फीसदी रहा। कोकण स्नातक सीट के लिए कुल 73.89 फीसदी मतदान हुआ।
मतदान क्षेत्र मतदान (प्रतिशत में)
नाशिक शिक्षक 92.30
मुंबई शिक्षक 83.26
मुंबई स्नातक 53.23
कोकण स्नातक 73.89
Created On :   25 Jun 2018 8:46 PM IST