मंत्रालय की सुरक्षा बढ़ाने के लिए CCTV से लैस होंगी दीवारें 

Wall to be equipped with CCTV for increase security of Ministry
मंत्रालय की सुरक्षा बढ़ाने के लिए CCTV से लैस होंगी दीवारें 
मंत्रालय की सुरक्षा बढ़ाने के लिए CCTV से लैस होंगी दीवारें 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मंत्रालय की सुरक्षा दीवारों पर अब CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। मंत्रालय के मुख्य प्रवेशद्वार पर गाड़ियों की आवाजाही के लिए बूम बैरियर होगा। इसके साथ ही विभिन्न आंदोलन और मोर्चे के समय जबरन प्रवेश करने की कोशिश करने वालों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल होगा। 

प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने का फैसला किया है। सरकार CCTV कैमरा, बूम बैरियर और ड्रोन कैमरा लगाने के काम में लगभग 8 करोड़ रुपए खर्च करेगी। सरकार के गृह विभाग के उप सचिव सूर्यकांत निकम ने ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में बताया कि मंत्रालय की मौजूदा सुरक्षा दीवार को तोड़कर नई दीवार बनाई जाएगी। पीडब्लूडी ने दीवार के निर्माण कार्य के लिए टेंडर मंगाया है।

इन सुरक्षा दीवारों पर 100 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इससे मंत्रालय के चारों तरफ की सुरक्षा पर नजर रखी जा सकेगी। इसके साथ ही मंत्रालय के प्रवेशद्वार पर बूम बैरियर लगाया जाएगा। मुख्य प्रवेशद्वार के दूसरे चरण का काम शुरू होने पर गाड़ियों की आवाजाही के लिए  आरएफआईडी टैग (रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान) प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। इसके जरिए मंत्रालय में आने वाली गाड़ियां एक कतार में भीतर आ सकेंगी। फिलहाल मंत्रालय में गाड़ियों के आने और जाने के लिए मुख्य प्रवेश गेट को पुलिस को बार-बार खोलना और बंद करना पड़ता है। मंत्रालय परिसर की सुरक्षा से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल कुल 331 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा दीवारों पर 100 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। 

ड्रोन कैमरे से रहेगी नजर 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई में होने वाले विभिन्न संगठनों के आंदोलन और मोर्चे के समय आंदोलनकारी मंत्रालय में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं। कई बार काफी भीड़ हो जाती है। इस पर निगरानी के लिए अब तक कोई व्यापक व्यवस्था नहीं थी। लेकिन अब ड्रोन कैमरे के माध्यम से मंत्रालय में आने और जाने वालों पर नजर रखी जाएगी। अधिकारी ने साफ किया कि ड्रोन का इस्तेमाल केवल जरूर पड़ने पर होगा। ड्रोन कैमरे से आसमान से 500 मीटर के दायरे तक की तस्वीर ली जा सकेगी। शुक्रवार को मंत्रालय में ड्रोन का ट्रायल भी किया गया। सूत्रों के अनुसार मंत्रालय में 15 अगस्त के दिन होने वाले कार्यक्रम में ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। 
 

Created On :   27 July 2018 8:32 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story